{"_id":"699986b7362cade6bd0dc14c","slug":"t20-world-cup-2026-suryakumar-yadav-speaks-on-abhishek-sharma-and-tilak-varma-form-2026-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: अभिषेक और तिलक के खराब फॉर्म से चिंतित हैं कप्तान सूर्यकुमार? गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: अभिषेक और तिलक के खराब फॉर्म से चिंतित हैं कप्तान सूर्यकुमार? गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के फॉर्म पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने प्रशंसकों की चिंताएं दूर करते हुए कहा कि दोनों शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है। अब बारी है सुपर-8 दौर की। ग्रुप-1 में मौजूद भारतीय टीम अपने अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है और अब उसकी नजर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला सुपर-8 का मुकाबला जीतने पर होगी। रविवार को दोनों टीमों का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के फॉर्म पर खुलकर चर्चा की।
ये भी पढ़ें: IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
Trending Videos
ये भी पढ़ें: IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा पिछली लगातार तीन पारियों में खाता नहीं खोल सके
- फोटो : PTI
अभिषेक पर क्या बोले कप्तान?
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में खाता खोले बिना आउट हुए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में वह एक भी रन नहीं बना सके। ऐसे में सुपर-8 से पहले उनके फॉर्म को लेकर जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जो लोग अभिषेक के फॉर्म को लेकर परेशान हैं, मैं भी उनके लिए परेशान हूं। पिछले साल अभिषेक ने हमारे लिए कवर किया था, और इस टूर्नामेंट में हम अभिषेक को कवर करेंगे।'

तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
तिलक पर भी की चर्चा
ग्रुप चरण के चार मैचों में 106 रन बना चुके तिलक वर्मा भी अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनके फॉर्म पर बात करते हुए सूर्यकुमार बोले, 'तिलक को एक खास तरीके से बैटिंग करने के लिए कहा गया है। अगर एक विकेट गिरता है, तो वह एक खास तरीके से बैटिंग कर सकता है, अपने शॉट्स खेल सकता है। लेकिन अगर दो विकेट गिरते हैं, तो उसे थोड़ा समय लेना होगा। तिलक के फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है।'

भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
गेंदबाजों पर जताया भरोसा
इस दौरान कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने गेंदबाजों पर गर्व है। इसलिए, अगर हम 170 से 180 के गेम में फंस जाते हैं, तो मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा है कि वे हमें जिता देंगे। एक समय था जब मुझे कभी यकीन नहीं होता था कि हम 230 से 240 रन बना पाएंगे।' इस दौरान कप्तान ने कहा, 'हम ऐसी टीम नहीं बनना चाहते जो सिर्फ अटैक करे। हमें 7 से 15 (ओवर) के बीच स्मार्ट भी रहना होगा।'
ये भी पढ़ें: IND vs SA T20 Live Streaming: सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाने उतरेगी भारतीय टीम, इतने बजे से खेला जाएगा मुकाबला