{"_id":"66702142099e28e26a0afa58","slug":"t20-world-cup-gautam-gambhir-met-amit-shah-amid-discussion-of-becoming-the-head-coach-of-indian-cricket-team-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : मुख्य कोच बनने की चर्चा के बीच गौतम गंभीर ने अमित शाह से की मुलाकात, सामने आई तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : मुख्य कोच बनने की चर्चा के बीच गौतम गंभीर ने अमित शाह से की मुलाकात, सामने आई तस्वीर
Mon, 17 Jun 2024 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:13 PM IST
सार
गंभीर टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के मजबूत दावेदार हैं। द्रविड़ ने पुष्टि की है कि वह मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम के कोच का पद छोड़ देंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने संभावित नई नियुक्ति पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने की चर्चा काफी तेज है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ दिनों पहले कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे जिसकी अंतिम तिथि निकल चुकी है। हालांकि, अब तक मुख्य कोच का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर का नाम लगभग तय है। इस बीच गंभीर ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की जिससे एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा के लोकसभा सांसद रह चुके हैं गंभीर
गंभीर 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से सांसद बने थे। उन्होंने अपने क्रिकेट कोचिंग करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सक्रिय राजनीति से ब्रेक ले लिया है। संभवतः इसी कारण इस बारे उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। गंभीर ने सोशल मीडिया पर अमित शाह के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, हाल की चुनावी सफलता पर बधाई देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। गृह मंत्री के रूप में उनका नेतृत्व हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और स्थिरता को और मजबूत करेगा।

Met with Hon’ble HM Shri @AmitShah Ji to congratulate him on recent electoral success. His leadership as the Home Minister will further strengthen the security and stability of our nation! pic.twitter.com/IvjqFopaFC
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 17, 2024
क्या गंभीर की नियुक्ति महज औपचारिकता?
गंभीर टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के मजबूत दावेदार हैं। द्रविड़ ने पुष्टि की है कि वह मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम के कोच का पद छोड़ देंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने संभावित नई नियुक्ति पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। यह पता चला है कि अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने अभी तक किसी भी इच्छुक उम्मीदवार का साक्षात्कार नहीं लिया है। बीसीसीआई से जुड़े लोगों का मानना है कि गंभीर की नियुक्ति महज एक औपचारिकता है क्योंकि दिल्ली के इस खिलाड़ी को टक्कर देने के लिए कोई उपयुक्त भारतीय उम्मीदवार मौजूद नहीं है।

मेंटर के तौर पर सफल रहा है कार्यकाल
गौतम गंभीर आईपीएल में अपनी कप्तानी में दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इस टूर्नामेंट का खिताब दिला चुके हैं। आईपीएल 2024 सीजन से पहले केकेआर ने उन्हें टीम के मेंटर के रूप में एक बार फिर जोड़ा और उनकी देख-रेख में केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती। केकेआर ने इस तरह 10 साल का खिताबी सूखा समाप्त किया था। केकेआर की खिताबी जीत के बाद गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाने की मांग और बढ़ गई थी। गंभीर ने हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताई थी।