फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Sanjay Manjrekar praises Jasprit bumrah for his exceptional performance take a dig at kohli

T20 World cup : मांजरेकर ने बांधे बुमराह की तारीफों के पुल, विराट कोहली को लेकर कही ये बात, जानें

Tue, 11 Jun 2024 12:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Jun 2024 12:04 PM IST
सार

बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उन्होंने पाकिस्तान की बल्लेबाजी आक्रमण को लड़खड़ा दिया था और भारत की जीत सुनिश्चित की थी।

विज्ञापन
T20 World cup : Sanjay Manjrekar praises Jasprit bumrah for his exceptional performance take a dig at kohli
संजय मांजरेकर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत को रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सराहना की, जबकि विराट कोहली पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर भारतीय मीडिया पर तंज कसा। भारत ने उस मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हराया था और 119 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया था। बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम के पक्ष में मैच को मोड़ दिया था। 
विज्ञापन

बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उन्होंने पाकिस्तान की बल्लेबाजी आक्रमण को लड़खड़ा दिया था और भारत की जीत सुनिश्चित की थी। मांजरेकर ने बुमराह के प्रयास को सराहा, जबकि इस बात पर सवाल खड़े किए कि जहां बुमराह भारत के लिए मजबूत कड़ी साबित हो रहे हैं, वहीं मीडिया का ध्यान कोहली पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, जब भारतीय मीडिया विराट पर ध्यान केंद्रित कर रही है, उसी वक्त बुमराह ने एकतरफा अंदाज में भारत को मैच जिताया। वह अभी टीम के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और अभी रहने भी वाले हैं। 
विज्ञापन

खराब रही थी कोहली की बल्लेबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छी है, लेकिन रविवार को न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था और कोहली चार रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे, लेकिन बुमराह के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन पर रोक दिया था। 19वां ओवर डालने आए बुमराह का ओवर काफी महत्वपूर्ण रहा और उन्होंने तीन रन देकर इफ्तिखार अहमद का विकेट भी लिया। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी और अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 11 ही रन दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed