फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tokyo Olympics Gold Medalist Neeraj Chopra Wants To Continue Training With Current Coach Klaus Bartonietz For Paris 2024 Olympics

पेरिस 2024: अगले ओलंपिक तक वर्तमान कोच के साथ ही काम करना चाहते हैं स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, जानिए क्यों

Fri, 08 Oct 2021 05:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Oct 2021 05:29 PM IST
सार

नीरज ने बताया कि क्यों कोच क्लॉज बार्तोनीत्ज उनके लिए खास हैं और कैसे उन्होंने नीरज को ओलंपिक चैंपियन बनाया।

विज्ञापन
Tokyo Olympics Gold Medalist Neeraj Chopra Wants To Continue Training With Current Coach Klaus Bartonietz For Paris 2024 Olympics
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वे ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। नीरज की जीत के पीछे पूर्व कोच उवी होन और वर्तमान कोच क्लॉज बार्तोनीत्ज का अहम किरदार रहा। नीरज क्लॉज के साथ आगे भी काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्लॉज की तक्नीक उनके अनुकूल है। 
विज्ञापन


नीरज ने कहा कि वह क्लॉज के साथ 2024 पेरिस ओलंपिक तक काम करते रहना चाहते हैं। इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्लॉज गंभीर मौके पर भी अपनी बातों से उन्हें हंसाते रहते हैं और मूड लाइट करने की कोशिश करते हैं। नीरज ने कहा कि एक समय ऐसा आता है, जब मैं ट्रेनिंग सेशन में सीरियस नहीं रहना चाहता हूं। कुछ कोच ऐसे होते हैं कि डंडा पकड़के पीछे खड़े होते हैं, लेकिन क्लॉज सर अलग हैं। 
विज्ञापन


23 साल के नीरज ने कहा- हम गंभीर होते हैं, लेकिन क्लॉज सर बीच-बीच में मजाक करते रहते हैं, जिससे माहौल अच्छा बना रहता है और ट्रेनिंग में मजा आती है। मेरी उनके साथ अच्छी दोस्ती है। अगले ओलंपिक तक मैं उनके साथ ही काम करना चाहता हूं। नीरज क्लॉज बार्तोनीत्ज के साथ 2019 से काम कर रहे हैं। इससे पहले नीरज उवी होन के साथ थे। होन को हाल ही में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रिलीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने बताया कि फाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने ज्यादा ट्रेनिंग नहीं की थी। भारत के स्वर्ण पदक विजेता ने कहा- ज्यादातर एथलीट्स दो से तीन घंटे पहले मैदान पर पहुंचकर ट्रेनिंग कर रहे थे और काफी थ्रो कर रहे थे। पर मैंने सिर्फ दो से तीन थ्रो किए, क्योंकि अहम मुकाबले से पहले मैं सारी ताकत बचाना चाहता था। यह तक्नीक काम आई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed