पत्नी अनुष्का संग घर में कैद हुए विराट, VIDEO शेयर कर बताया देश coronavirus से कैसे लड़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हिंदुस्तान पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित करते हुए खुद को covid-19 से दूर रखने के लिए सार्वजनिक जगह से दूर रहने की अपील की थी, जिसके बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने जनहित में संयुक्त अपील जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
Stay Home. Stay Safe. Stay Healthy. 🙏🏻
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
कोहली और अनुष्का ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर नागरिकों को घरों में रहने के लिए कहा है, कोहली ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि यह बेहद मुश्किल समय है। उन्होंने कहा, ‘मिल जुलकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है। खुद को एकांत में रखकर ही अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जा सकती है। हम घर पर ही है और आप भी यही करिए।’
खबर लिखे जाने तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 245000 के करीब हो गई है, वहीं लगभग 10000 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 86000 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा जानें इटली में गई हैं। चीन में लगातार दूसरे दिन कोई घरेलू मामला नहीं आया है।