Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli vs Joe Root: Who will win the race to Sachin's record? A look at the statistics of both stalwarts

कोहली बनाम रूट: सचिन के रिकॉर्ड की दौड़ में कौन आगे? कैसे हैं दोनों दिग्गजों के आंकड़े; क्या टूटेगा रिकॉर्ड

Tue, 10 Nov 2026 07:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी कुलदीप पंवार, अमर उजाला, नई दिल्ली
कुलदीप पंवार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Nov 2026 07:20 AM IST
सार

क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को लेकर लगातार चर्चा होती है। सचिन ने अपने करियर में इतने रिकॉर्ड बनाए हैं कि उन्हें तोड़ पाना अभी भी असंभव सा लगता है। हालांकि, विराट कोहली और जो रूट, ये दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो सचिन के रिकॉर्ड के करीब हैं। आइए जानते हैं कोहली और रूट के आंकड़े क्या कहते हैं...

विज्ञापन
Virat Kohli vs Joe Root: Who will win the race to Sachin's record? A look at the statistics of both stalwarts
रूट और कोहली - फोटो : IANS

विस्तार

विराट कोहली ने पिछली 16 वनडे पारी में चार बार शतक का आंकड़ा छुआ है। कुछ दिन पहले ऑकलैंड में अपने 38वें जन्मदिन से पहले कोहली ने जिस अंदाज में 74 रन की पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेली, वो 20-22 साल के युवाओं को भी ईर्ष्या में डाल सकता है। ऐसे में फिर एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कोहली जल्द ही सचिन तेंदुलकर के 'शतकों के शतक' यानी 100 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ठीक ऐसी ही रेस में इंग्लैंड के जो रूट भी बने हुए हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वाला बल्लेबाज बनने का सचिन तेंदुलकर का शिखर छूने निकले हैं। 
विज्ञापन


शिखर छूने के करीब पहुंचे रूट के सामने सचिन के शतकों का रिकॉर्ड भी है। हालांकि 35 साल 314 दिन के रूट के सामने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान सचिन के 51 टेस्ट शतक को छूने की चुनौती है। कोहली और रूट को अपने दौर के 'फैब-4' यानी सबसे बड़े चार दिग्गजों में गिना जाता है। ऐसे में हर किसी के मन में यह जानने की इच्छा रहती है कि इनमें से कौन सचिन के रिकॉर्ड को छूने वाला पहला खिलाड़ी बनेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

फिटनेस के बावजूद 'विराट' चुनौती
विराट कोहली 38 साल की उम्र में भी मैदान पर अपनी ऊर्जा और विकेटों के बीच रन लेने के लिए लगने वाली फर्राटा दौड़ में युवाओं को पछाड़ रहे हैं। अपने लिए फिटनेस के नए मानक गढ़कर उन पर कायम रहने के चलते कोहली इस उम्र में भी दुनिया के सबसे ज्यादा फिट क्रिकेटरों में से एक हैं। मैदान पर उनका बच्चों जैसा चुलबुलापन भी उन्हें जवान बनाए रखता है। इसके बावजूद बढ़ती उम्र ही उनके और सचिन के रिकॉर्ड के बीच की सबसे बड़ी चुनौती है।

कोहली पहले ही कह चुके हैं कि उनका पहला लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 है, जिसे बहुत सारे विशेषज्ञों का मानना है कि कोहली ने अपरोक्ष तरीके से अपने रिटायरमेंट की तारीख बता दी है। कोहली टी20 क्रिकेट में भी विश्व कप ट्रॉफी हाथ में उठाते ही रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके हैं। हो सकता है कि यहां भी ऐसा ही हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो भी 39 साल की उम्र के बाद उनके लिए टीम में जगह बनाए रखना बेहद मुश्किल काम होगा।
विज्ञापन

Virat Kohli vs Joe Root: Who will win the race to Sachin's record? A look at the statistics of both stalwarts
विराट कोहली - फोटो : ANI
शतकों के शतक से कितने दूर कोहली
  • 86 अंतरराष्ट्रीय शतक (55 वनडे, 30 टेस्ट व 1 टी20) बना चुके हैं कोहली।
  • 14 शतक चाहिए कोहली को सचिन के शतकों के शतक को छूने के लिए।
  • 4.2वीं पारी में वनडे शतक बना रहे विराट, पहले हर 5.6वीं पारी में आ रहा था 100।
विज्ञापन

कैसी है विराट की फॉर्म
कोहली ने 17 वनडे मैच टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद खेले हैं। कोहली ने इस दौरान 877 गेंदों का सामना करके 1009 रन बनाए हैं। इन 17 पारियों में कोहली के बल्ले से चार शतक और छह अर्धशतक निकले हैं। क्या विश्व कप तक तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। विश्व कप खत्म होने तक कोहली को अधिकतम 35 मैच ही खेलने मिलेंगे। कोहली 100 शतक से 14 वनडे शतक दूर हैं। ऐसे में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए विराट को बचे हुए मैचों में 14 वनडे शतक लगाने होंगे। 15,000 रन छूने वाले सचिन और विराट ही दो खिलाड़ी हैं 55 साल के वनडे इतिहास में। वहीं, 148 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 14,000 रन छूने वाले सचिन और रूट ही दो खिलाड़ी हैं। 

Virat Kohli vs Joe Root: Who will win the race to Sachin's record? A look at the statistics of both stalwarts
जो रूट - फोटो : ANI
जो रूट के पास उम्र भी और फॉर्म भी
विराट कोहली ने जहां खेल के तीनों फॉर्मेट में बराबर का अधिकार जमाते हुए रन बनाए, वहीं जो रूट ने अधिकतर मौकों पर टेस्ट क्रिकेट को ही प्राथमिकता दी है। वनडे में भी उनका रिकॉर्ड बढ़िया है पर वह अमूमन टेस्ट स्पेशलिस्ट के तौर पर ही पहचाने जाते हैं। इस फॉर्मेंट में ही उन्होंने तमाम रिकॉर्ड बनाए हैं। रूट जल्द ही 36 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनकी फिटनेस भी विराट की तरह शानदार है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उनके पास सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए कम से कम अगले तीन साल तो बाकी हैं। उन्होंने भी पिछले एक साल के दौरान पांच टेस्ट शतक ठोके हैं, जो उनके फॉर्म में होने की बात भी साबित करता है।

कैसी है रूट की फॉर्म
17 टेस्ट की 31 पारी खेली है रूट ने विराट के रिटायरमेंट के बाद से। इस दौरान 2215 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 1306 रन बनाए हैं। रूट ने इन 31 पारी में पांच शतक और चार अर्धशतक बनाए हैं। 1,643 रन पीछे हैं रूट अब भी सचिन के सबसे ज्यादा टेस्ट रनों से। उन्हें 21 टेस्ट मैच की 42 पारियां और चाहिए 76 रन/टेस्ट के हिसाब से। अगर रन औसत के हिसाब से आंके तो रूट को 35 टेस्ट मैच और खेलने होंगे। 

क्या तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?
13 टेस्ट की 23 पारी हर साल औसतन खेलते हैं जो रूट। इस हिसाब से रूट को सचिन तक पहुंचने में तीन साल लगेंगे। 39 साल के होंगे जो रूट जिसके चलते फिटनेस की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed