{"_id":"69cbe21427a2fe253c0cdab3","slug":"who-is-ashok-sharma-gujrat-titans-debutant-against-punjab-kings-in-ipl-2026-profile-and-stats-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs GT: कौन हैं अशोक शर्मा जिन्होंने गुजरात के लिए किया डेब्यू? कभी नहीं भूल पाएंगे बड़े भाई का त्याग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs GT: कौन हैं अशोक शर्मा जिन्होंने गुजरात के लिए किया डेब्यू? कभी नहीं भूल पाएंगे बड़े भाई का त्याग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को मौका दिया है। अशोक इस मैच से आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं अशोक शर्मा जिस पर गुजरात ने दांव खेला है।
अशोक शर्मा
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। इस मैच के साथ ही अशोक ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। 'रफ्तार सिंह' के नाम से मशहूर अशोक 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से विपक्षी टीम को काफी परेशान किया था।
Trending Videos
बड़े भाई ने अशोक के सपने को किया पूरा
17 जून 2002 को जन्मे अशोक जयपुर के पास स्थित रामपुरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता नाथूलाल किसान हैं, जबकि मां गृहणी हैं। मां का सपना था कि बेटा सरकारी नौकरी करे। अशोक के बड़े भाई अक्षय भी क्रिकेट खेला करते थे। ऐसे में पिता नहीं चाहते थे कि दोनों बेटे क्रिकेट खेलें। वह चाहते थे कि अशोक पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन बडे़ भाई ने अशोक की काबिलियत पहचान ली थी। उन्होंने अशोक के लिए क्रिकेट को त्याग दिया, ताकि छोटे भाई को अपना सपना पूरा करने का मौका मिल सके।

क्रिकेट के प्रति अशोक के जुनून को देखते हुए पिता ने जयपुर स्थित अरावली क्रिकेट अकादमी में बेटे का एडमिशन करवा दिया, जो दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर विवेक यादव की अकादमी है। अशोक को अकादमी पहुंचने के लिए रोजाना काफी लंबा सफर करना पड़ता था, जिसके बाद वह अकादमी के हॉस्टल में ही रहने लगे। कोरोना महामारी के बीच अशोक के कोच विवेक यादव का निधन हो गया, जिससे अशोक को बड़ा झटका लगा, लेकिन उन्होंने खुद को इस सदमे से निकाला और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपील में जगह बनाई।
राजस्थान के नेट गेंदबाज रहे हैं अशोक
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर काम किया। इसके बाद अशोक शर्मा को आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 55 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी पर 90 लाख रुपए का दांव खेला। अशोक ने प्रथम श्रेणी करियर में चार मैच खेले हैं, जिसमें 29.71 के औसत के साथ 14 विकेट हासिल किए। वहीं, सात लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 13 विकेट हैं। अशोक ने अपने टी20 करियर में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 15.63 की औसत के साथ 22 विकेट निकाले।