फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं राहुल चाहर? जिन पर विराट ने जताया भरोसा, दिया डेब्यू का मौका

Sun, 21 Jul 2019 07:12 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 21 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Who is Rahul Chahar? may his t20i debute against west indies 
राहुल चाहर - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को विंडीज दौरे पर तीन वनडे, तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरे पर टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। विंडीज दोरे पर युवा खिलाड़ी राहुल चाहर को टी-20 में डेब्यू का मौका मिला है। अगर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो वह टी-20 में डेब्यू करने वाले 80वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। आइए जानते हैं कौन है राहुल चाहर, जिस पर कप्तान विराट ने जताया भरोसा?


 

Who is Rahul Chahar? may his t20i debute against west indies 
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला

दीपक का जन्म 7 अगस्त 1992 को आगरा में हुआ था। उन्हें शुरू से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। राहुल चाहर लेग ब्रेक गुगली गेंदबाजी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में वो अपने राज्य राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भारतीय अंडर 19, अंडर 23 और इंडिया ए के लिए भी खेल चुके हैं। 2016-17 रणजी सीजन में वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में राजस्थान के लिए 5 नवंबर 2016 को डेब्यू किया था। इसी सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए राजस्थान के लिए ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। 

Who is Rahul Chahar? may his t20i debute against west indies 
rahul chahar

19 वर्षीय राहुल को आईपीएल की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 2017 में दस लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 2017 में आइपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद 2018 में राहुल को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वर्ष 2018-19 सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अपनी टीम राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 9 मैचों में कुल 20 विकेट हासिल किए थे। इसी सीजन में देवधर ट्रॉफी के लिए वो इंडिया सी टीम में भी चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Rahul Chahar? may his t20i debute against west indies 
राहुल चाहर - फोटो : social media

वहीं, राहुल ने आईपीएल के 12वें सीजन में मुंबई की तरफ से खेले थे। राहुल ने मुंबई की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 13 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.55 का था। वह अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक विकेटटेकर थे।

विज्ञापन
Who is Rahul Chahar? may his t20i debute against west indies 
राहुल चाहर और दीपक चाहर - फोटो : Facebook/Deepak Chahar

बता दें कि राहुल ने 14 प्रथम श्रेणी, 24 लिस्ट ए और 26 टी-20 फॉर्मेट क्रिकेट खेले हैं।  प्रथम श्रेणी में उनका सर्वश्रेष्ठ 5/59 है। वहीं, लिस्ट में उनका उच्च स्कोर 5/29 है। मालूम हो कि राहुल चाहर, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज राहुल चाहर के भाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed