{"_id":"6ae0883b2f9d12c0cd0693f0","slug":"women-premier-league-mini-auction-who-has-the-biggest-purse-who-are-the-big-names-know-all-details-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूपीएल ऑक्शन: किस टीम के पास है सर्वाधिक पर्स? इन बड़े नामों पर रहेगी नजर; नीलामी के बारे में जानें सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डब्ल्यूपीएल ऑक्शन: किस टीम के पास है सर्वाधिक पर्स? इन बड़े नामों पर रहेगी नजर; नीलामी के बारे में जानें सबकुछ
Wed, 28 Oct 2026 06:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:24 AM IST
सार
- महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन से पहले आज मिनी नीलामी होगी। ये मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित होगा।
- कुल 27 स्थान को भरने के लिए सभी टीमें बोली लगाएंगी। खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद टीमों के पास पर्स उपलब्ध है।
- आइए जानतें है डब्ल्यूपीएल नीलामी के बारे में सबकुछ।
विज्ञापन
डब्ल्यूपीएल नीलामी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन से पहले आज यानी बुधवार को मिनी नीलामी का आयोजन होगा। मिनी नीलामी कोच्चि में आयोजित की जाएगी। इस बार मिनी नीलामी में कुल 150 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है, जिसमें 122 भारतीय और 28 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 27 स्लॉट के लिए बोली लगेगी। आइए जानते हैं कि किस टीम के पास सबसे ज्यादा पर्स उपलब्ध है और किन बड़े नामों पर होगी नजर...
विज्ञापन
Trending Videos
क्या नीलामी की प्रक्रिया
मिनी नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों के राउंड से होगी जिसमें इसी क्रम में बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल होंगे। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का एक पूरा राउंड होगा। संभव है कि 50वें खिलाड़ी के बाद एक्सेलरेटेड राउंड (तेज गति वाले राउंड) शुरू हो जाएंगे। पहले एक्सेलरेटेड राउंड के बाद, फ्रेंचाइजी से कुछ निश्चित संख्या में खिलाड़ियों को नामांकित करने के लिए कहा जाएगा। इन खिलाड़ियों के बाद, फ्रेंचाइजी से 150 खिलाड़ियों की पूरी सूची में से उन खिलाड़ियों के नाम देने को कहा जाएगा जो नहीं बिके हैं, ताकि उन्हें आगे के एक्सेलरेटेड चरणों में शामिल किया जा सके।

क्या है टीमों का बजट?
टीमों का कुल बजट 15 करोड़ रुपये ही है। लेकिन किसी टीम के पास कितनी रकम उपलब्ध है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्होंने कितने खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आसान शब्दों में कहें तो, बजट जितना कम होगा, टीम उतनी ही स्थिर होगी।

किस टीम के पास कितना पर्स उपलब्ध?
यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स उपलब्ध है, क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया है। उन्हें आठ स्लॉट (पांच भारतीय और तीन विदेशी) भरने हैं और उनके पास 3.75 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है। यह उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, गुजरात जायंट्स (1.25 करोड़ रुपये) के मुकाबले 200% ज्यादा है। इसके बाद डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (1.15 करोड़ रुपये), चार बार की रनर अप रही दिल्ली कैपिटल्स (1.10 करोड़ रुपये) और मुंबई इंडियंस (90 लाख रुपये) का नंबर आता है।

सोफी मोलिन्यूक्स
- फोटो : WPL
विदेशी खिलाड़ियों में किन पर रहेगी नजरें
विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो हैरिस और ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स भी हैं जिन पर इस मिनी नीलामी में नजरें रहेंगी। मोलिन्यूक्स 2024 में खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थीं। साथ ही जेस जोनासन भी हैं। घुटने की चोट के कारण मोलिन्यूक्स 2025 सीजन नहीं खेल पाई थीं और 2026 सीजन से भी उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इस बार उन्होंने 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अपना नाम दिया है। मोलिन्यूक्स निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकती हैं और साथ ही पूरे चार ओवर की भरोसेमंद गेंदबाजी भी कर सकती हैं। जोनासन जो पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ थीं, कंधे की चोट के कारण 2026 सीजन नहीं खेल पाई थीं। नीलामी के लिए केवल इंग्लिश खिलाड़ियों सोफिया डंकले और किरा चथली (10 लाख रुपये) ने पंजीकरण कराया है।

भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली
वृंदा दिनेश और गोंगाडी त्रिशा जो भारत की पिछली अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थीं, इन दोनों को टीमें खरीद सकती हैं। ये घरेलू क्रिकेट से उभरने वाली दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसके अलावा मुंबई की 15 साल की इरा जाधव पर भी नजर रहेगी, जिन्होंने मुंबई की टी20 लीग में काफी धूम मचाई थी।