{"_id":"6ae1a5a418995aacc607f19d","slug":"ind-w-vs-zim-w-live-score-3rd-odi-at-vadodara-updates-and-scorecard-in-hindi-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार, भारत को सातवें विकेट की तलाश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार, भारत को सातवें विकेट की तलाश
Wed, 28 Oct 2026 03:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:44 PM IST
सार
IND W vs ZIM W Live Score 3rd ODI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम इस मुकाबले को जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहल बल्लेबाजी का फैसला किया है। जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम को चार झटके लग चुके हैं।
टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में छह के स्कोर पर लगा। लोरिन फिरी को सयाली सतघरे ने यास्तिका के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सकीं। वहीं, तीसरे ओवर में 12 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। क्रांति गौर ने चिपो मुगेरी त्रिपानो को शेफाली के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सकीं। फिर वैष्णवी शर्मा ने बिलव्ड बीजा को आउट किया जो एक ही रन बना सकीं। वैष्णवी ने फिर मोडेस्टर मुपाचिकवा को अपना शिकार बनाया। मुपाचिकवा 37 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल चिएद्जा धुरुरु और जोसफिन नकोमो क्रीज पर हैं।
भारतीय महिला टीम शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफीन कोमो ने बताया कि उनकी प्लेइंग-11 में बस एक बदलाव है। फ्रांसिस्का चिपारे को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव हैं। क्रांति गौर, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया को मौका दिया गया है। ऋचा घोष, तेजल हसबनिस और श्री चरणी को बेंच पर बैठाया गया है।
विज्ञापन
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, जिंतिमणि कलिता, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा।
जिम्बाब्वे: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे।
टी20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम टीम जिम्बाब्वे का वनडे में सूपड़ा साफ करने से एक कदम दूर है। भारत पहले ही टी20 सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज कर चुका है। भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाए। टीम इंडिया से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद तीसरे मैच में भी है।