फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ‘Don’t Drink Cold Water’: Fan Wins Hearts with Heartwarming Advice to Vaibhav Sooryavanshi in New Zealand

'वैभव, ठंडा पानी मत पीना..': न्यूजीलैंड में 15 साल के सूर्यवंशी को महिला फैन ने क्यों दी यह सलाह? देखें वीडियो

Wed, 28 Oct 2026 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Oct 2026 12:55 PM IST
सार

न्यूजीलैंड में भारत की तीसरे टी20 में जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी से मिलीं उत्तर प्रदेश के बलिया की एक महिला प्रशंसक ने उन्हें ठंडा पानी न पीने और गर्म पानी पीने की सलाह दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुकाबले में वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रन ठोके। भारत ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

विज्ञापन
‘Don’t Drink Cold Water’: Fan Wins Hearts with Heartwarming Advice to Vaibhav Sooryavanshi in New Zealand
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इस बार वह अपने खेल नहीं, बल्कि एक प्रशंसक के साथ प्यारी बातचीत को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड में भारत की जीत के बाद एक महिला प्रशंसक ने वैभव को ठंडे मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

'वैभव, ठंडा पानी मत पीना'
यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की जीत के बाद की है। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी प्रशंसकों से मिले। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली एक महिला ने युवा बल्लेबाज को ठंडे मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला को वैभव से कहते सुना जा सकता है, 'वैभव, ठंडा पानी मत पीना। गरम करके ही पीना।'

महिला की इस बात में एक बड़े की अपने छोटे के प्रति चिंता और अपनापन नजर आया। विदेश में खेल रहे युवा क्रिकेटर को उन्होंने जिस सहजता से सलाह दी, उसने इस छोटे से पल को खास बना दिया। वैभव ने भी मुस्कुराते हुए उनकी बात सुनी। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया। क्रिकेट प्रशंसक महिला के इस स्नेह की तारीफ कर रहे हैं। वैभव के लिए यह पल दिखाता है कि मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रशंसक भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस करते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव ने मचाया धमाल
यह दिल छू लेने वाला पल उस मुकाबले के बाद सामने आया, जिसमें वैभव ने भारत की जीत की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 19 गेंदों में 45 रन बना दिए। उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल थे। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पावरप्ले में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अभिषेक शर्मा ने भी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखते हुए 38 गेंदों में 113 रन बनाए। भारत ने 199 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया और छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी के साथ अपने अंदाज से भी जीत रहे दिल
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपनी निडर बल्लेबाजी और परिपक्वता के कारण चर्चा में हैं। उनकी बल्लेबाजी ने जहां क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया है, वहीं महिला प्रशंसक के साथ उनकी यह बातचीत उनके प्रति लोगों के स्नेह को दिखाती है। क्रिकेट में चौके-छक्के और रिकॉर्ड अक्सर सुर्खियां बनते हैं, लेकिन कभी-कभी मैदान के बाहर के ऐसे छोटे-छोटे पल भी प्रशंसकों के दिलों में जगह बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed