फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Duleep Trophy: Vaibhav Sooryavanshi Smashes 7 Sixes and 7 Fours, Breaks 57-Year-Old Record

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, अपनी पारी में 7 चौके...7 छक्के जड़े; 57 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

Mon, 31 Aug 2026 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Aug 2026 01:04 PM IST
सार

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 81 गेंद में 92 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सात चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान वैभव ने दलीप ट्रॉफी में पिछले 57 साल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और लक्ष्मण सिंह को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Duleep Trophy: Vaibhav Sooryavanshi Smashes 7 Sixes and 7 Fours, Breaks 57-Year-Old Record
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI Domestic

विस्तार

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का कहर देखने को मिला है। ईस्ट जोन से खेल रहे वैभव सेंट्रल जोन के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने 81 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.58 का रहा। इस पारी के साथ ही वैभव ने 57 साल पुराना भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। साथ ही अफगानिस्तान की टीम को आगामी टी20 सीरीज से पहले चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन का मुकाबला
दरअसल, बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए। जवाब में ईस्ट जोन की पहली पारी जारी है। टीम ने 161 रन पर दो विकेट गंवाए। ईस्ट जोन के लिए अभिमन्यू ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी निभाई।

वैभव ने सेंट्रल जोन के गेंदबाज आर्यन पांडेय, यश ठाकुर, अरशद खान और सारांश जैन की जमकर धुनाई की। हालांकि, वह हर्ष दुबे की गेंद पर अरशद को कैच थमा बैठे। हर्ष ने फिर कुमार कुशाग्र का भी विकेट लिया। कुशाग्र खाता नहीं खोल सके। खबर लिखे जाने तक ईश्वरन अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, उनके साथ सुदीप कुमार घरामी क्रीज पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Duleep Trophy: Vaibhav Sooryavanshi Smashes 7 Sixes and 7 Fours, Breaks 57-Year-Old Record
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
 
  • वैभव ने केवल 42 गेंद पर ही 50 रन पूरे कर लिए थे। तब तक उन्होंने तीन छक्के और पांच चौके लगाए थे। वह दलीप ट्रॉफी में पिछले 57 साल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने।
  • इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। लक्ष्मण ने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
  • भारत के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में 2005 में 16 साल 307 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।


दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में
अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी साल उम्र
वैभव सूर्यवंशी 2026 15 साल 175 दिन
लक्ष्मण सिंह 1969 16 साल 23 दिन
पीयूष चावला 2005 16 साल 307 दिन
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी में पहले शतक से चूके वैभव
 
  • अगर वैभव सूर्यवंशी अपना शतक पूरा कर लेते, तो मात्र 15 साल और 175 दिन की उम्र में यह उनका पहला प्रथम श्रेणी शतक होता। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में 93 रन था। 
  • सूर्यवंशी ने सोमवार को जो 92 रन बनाए, वह उनके 10वें मैच में केवल दूसरा प्रथम श्रेणी अर्धशतक था। 
  • वह अपने करियर में टी20 क्रिकेट में पहले ही चार शतक और आठ अर्धशतक लगा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए सूर्यवंशी, आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.3 के स्ट्राइक-रेट से एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

Duleep Trophy: Vaibhav Sooryavanshi Smashes 7 Sixes and 7 Fours, Breaks 57-Year-Old Record
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
सूर्यवंशी ने लिया था शानदार डीआरएस कॉल
 
  • सूर्यवंशी, जो ईस्ट जोन टीम के उप-कप्तान भी हैं, ने रविवार को मैच के पहले दिन एक शानदार डीआरएस कॉल लिया था। तब वह नियमित कप्तान ईशान किशन के मैदान से बाहर होने पर टीम की कप्तानी कर रहे थे।
  • सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें रिंकू सिंह ने 88 गेंदों में सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। वहीं, आर्यन जुयाल ने 46 रन और यश राठौड़-हर्ष दुबे ने 27-27 रन की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार 12 रन बना सके।
  • ईस्ट जोन के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (3/56) और अभिजीत सरकार (3/38) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि मोहम्मद शमी ने 42 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद कुनैन कुरैशी को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed