फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Fan Walks Over 1,000 km to Meet Hardik Pandya; India Star Promises Return Train Tickets

1000 किमी से ज्यादा पैदल चलकर हार्दिक से मिलने पहुंचा फैन: ऑलराउंडर ने किया दिल छूने वाला वादा; देखें वीडियो

Tue, 20 Oct 2026 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 11:39 AM IST
सार

लखनऊ के फैन रवि मुंबई से बेंगलुरु तक 1000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंचे। चोट से उबर रहे हार्दिक ने उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की और वापसी के ट्रेन टिकट की व्यवस्था कराने का वादा किया। हार्दिक चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर हैं।

विज्ञापन
Fan Walks Over 1,000 km to Meet Hardik Pandya; India Star Promises Return Train Tickets
हार्दिक पांड्या फैन से मिलते हुए - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए एक फैन ने 1000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल तय किया। लखनऊ के रहने वाले रवि मुंबई से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) पहुंचे। यहां चोट से उबर रहे हार्दिक ने उनसे मुलाकात की और ऐसा वादा किया, जिसने फैन का दिन बना दिया। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

फैन से मिले हार्दिक, वापसी के टिकट का किया वादा
वीडियो में रवि हाथ में एक प्लेकार्ड लिए नजर आते हैं। हार्दिक उनसे गर्मजोशी से मिलते हैं और उनकी यात्रा के बारे में बातचीत करते हैं। इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर फैन से पूछते हैं, 'क्या तुम्हें किसी चीज की जरूरत है? क्या मैं तुम्हारे लिए कुछ कर सकता हूं?'

हार्दिक ने रवि को वापस लौटने के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे। हार्दिक का यह अंदाज फैन के प्रति उनके अपनापन को दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के कारण मैदान से दूर हैं हार्दिक
हार्दिक फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेंदबाजी करते समय उन्हें अब भी पूरी तरह दर्द से राहत नहीं मिली है। इसी वजह से उनकी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी में देरी हो रही है। हार्दिक को आईपीएल 2026 के दौरान मई में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर मुश्किलें बनी हुई हैं। हाल में उन्हें एक बार फिर परेशानी हुई, जिससे वापसी की तैयारी प्रभावित हुई।

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kumar (@ravi_rawat_000_king)


विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर, अब वापसी का इंतजार
हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। इस दौरे पर भारत को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। चोट के कारण बाहर होने के बाद अब उनकी वापसी फिटनेस पर निर्भर करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी का मौका हो सकता है।

इसके अलावा वह विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस और मैच अभ्यास को परख सकते हैं। हालांकि, उनकी वापसी की तारीख पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। एक ओर हार्दिक मैदान पर लौटने के लिए फिटनेस हासिल करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर उनसे मिलने के लिए फैन का लंबा पैदल सफर और क्रिकेटर का मदद का वादा चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed