{"_id":"6b07aa0a2a8e5bc2a7015d35","slug":"historic-timed-out-dismissal-in-wbbl-deandra-dottin-out-without-facing-a-ball-video-goes-viral-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में अजीबोगरीब आउट!: बल्लेबाज को गेंद खेलने तक का मौका तक नहीं मिला, 75 सेकंड की देरी पड़ी भारी; वीडियो","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
क्रिकेट में अजीबोगरीब आउट!: बल्लेबाज को गेंद खेलने तक का मौका तक नहीं मिला, 75 सेकंड की देरी पड़ी भारी; वीडियो
Thu, 26 Nov 2026 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:10 AM IST
सार
क्रिकेट के मैदान पर बुधवार को ऐसा नजारा दिखा, जिसने खिलाड़ियों और प्रशंसकों को हैरान कर दिया। एक बल्लेबाज को बिना गेंद खेले ही पवेलियन लौटना पड़ा। आखिर 75 सेकंड की कौन सी शर्त पूरी नहीं हुई और गेंदबाज को स्टंप पर निशाना लगाने का मौका कैसे मिला? बिग बैश में पहली बार ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
WBBL में पहली बार हुआ ऐसा आउट
- फोटो : X/WBBL
विस्तार
क्रिकेट के मैदान पर आपने बल्लेबाजों को बोल्ड, कैच और रन आउट होते तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या किसी बल्लेबाज को गेंद खेलने का मौका मिले बिना ही आउट होते देखा है? महिला बिग बैश लीग (WBBL) में बुधवार को ऐसा ही एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबले में वेस्टइंडीज की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन अनोखे तरीके से आउट हो गईं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में इस तरह आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
WBBL में पहली बार हुआ ऐसा आउट
- फोटो : X/WBBL
75 सेकंड की देरी और गेंदबाज को मिला स्टंप पर निशाना लगाने का मौका
दरअसल, बिग बैश लीग में 2021-22 सीजन से एक अनोखा नियम लागू है। इसके तहत विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज को अगली गेंद का सामना करने के लिए 75 सेकंड के भीतर तैयार होना होता है। अगर बल्लेबाज तय समय में तैयार नहीं होता है तो उसे अगली गेंद खेलने की अनुमति नहीं मिलती।
ऐसी स्थिति में गेंदबाज को स्टंप पर निशाना लगाने का मौका दिया जाता है। इस दौरान बल्लेबाज को क्रीज से पांच मीटर दूर खड़ा होना पड़ता है और वह गेंद का सामना नहीं कर सकता। अगर गेंदबाज स्टंप पर गेंद मारने में सफल रहता है तो बल्लेबाज को आउट करार दिया जाता है। इस नियम का उद्देश्य खेल की गति बनाए रखना और बल्लेबाजों की ओर से होने वाली अनावश्यक देरी को रोकना है।

Extraordinary. Deandra Dottin was late to the middle. Now she's out after Sarah Glenn hit the stumps with a ball she couldn't face! #WBBL12 https://t.co/lsG3SZAw8b
— Weber Women's Big Bash League (@WBBL) November 25, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
WBBL में पहली बार हुआ ऐसा आउट
- फोटो : X/WBBL
डॉटिन के साथ क्या हुआ?
बुधवार को मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी के दौरान डिएंड्रा डॉटिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं। हालांकि, वह अगली गेंद का सामना करने के लिए निर्धारित 75 सेकंड के भीतर तैयार नहीं हो सकीं। मैदानी अंपायरों ने इस मामले पर आपस में चर्चा की और तय किया कि डॉटिन ने निर्धारित समय से ज्यादा देरी की है। इसके बाद उन्हें क्रीज से दूर खड़े होने का निर्देश दिया गया।
ब्रिस्बेन हीट की गेंदबाज सारा ग्लेन ने इस मौके का फायदा उठाया और स्टंप पर निशाना साधा। उनकी गेंद सीधे स्टंप पर लगी और डॉटिन को आउट करार दिया गया। इस तरह डॉटिन बिना गेंद खेले ही पवेलियन लौट गईं। स्कोरकार्ड में डॉटिन के खाते में एक गेंद दर्ज हुई और उन्हें सारा ग्लेन की गेंद पर बोल्ड आउट दिखाया गया।

डॉटिन
- फोटो : WBBL
बिग बैश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
यह बिग बैश लीग के इतिहास में पहली बार था, जब किसी खिलाड़ी को इस नियम के तहत आउट किया गया। खास बात यह है कि यह नियम पुरुष और महिला दोनों बिग बैश प्रतियोगिताओं पर लागू है। इसके बावजूद 2021-22 में नियम लागू होने के बाद पहली बार इसका इस्तेमाल बुधवार को देखने को मिला। हालांकि, इस अजीबोगरीब तरीके से विकेट गंवाने के बावजूद मेलबर्न रेनेगेड्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम ने कम स्कोर वाले मैच में ब्रिस्बेन हीट के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।