फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC reprimands SA batting coach Prince, wicketkeeper Verreynne for Code of Conduct breach know

ऐतिहासिक टेस्ट जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका: आईसीसी ने कोच और खिलाड़ी को फटकारा, क्या है पूरा मामला?

Mon, 02 Nov 2026 05:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन / नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन / नई दिल्ली। Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस और विकेटकीपर काइल वेरेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए आईसीसी ने फटकार लगाई है। दोनों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
ICC reprimands SA batting coach Prince, wicketkeeper Verreynne for Code of Conduct breach know
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस और विकेटकीपर काइल वेरेन को आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर फटकार लगाई है। दोनों पर यह कार्रवाई केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन की घटना को लेकर की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

ICC reprimands SA batting coach Prince, wicketkeeper Verreynne for Code of Conduct breach know
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @ProteasMenCSA
क्या है मामला?
प्रिंस और वेरेन को दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज मार्क्स एकरमैन के आउट होने के बाद हुई एक ही घटना के लिए दोषी पाया गया। एकरमैन ने कैच आउट दिए जाने के फैसले के खिलाफ रिव्यू लेने की कोशिश की थी, लेकिन अंपायरों ने इसे निर्धारित 15 सेकंड की समय सीमा के बाद की गई अपील मानते हुए स्वीकार नहीं किया।

इसके बाद जब एकरमैन मैदान से बाहर जा रहे थे, तब प्रिंस ने अंपायरों पर बार-बार चिल्लाते हुए कहा कि रिव्यू लेने के लिए अभी समय बाकी है। वहीं, टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे वेरेन ने एकरमैन से बाउंड्री लाइन के भीतर ही रुकने को कहा, जिससे उनके मैदान छोड़ने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC reprimands SA batting coach Prince, wicketkeeper Verreynne for Code of Conduct breach know
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC
आईसीसी ने लगाई फटकार
  • आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि प्रिंस और वेरेन ने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन किया है। यह अनुच्छेद अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है।  आईसीसी ने दोनों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है। 
  • पिछले 24 महीनों में यह दोनों का पहला अपराध था। प्रिंस और वेरेन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की ओर से प्रस्तावित सजा को मान लिया। 
  • इसके चलते मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदान पर मौजूद अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबरो, तीसरे अंपायर क्रिस गैफनी और चौथे अंपायर लुबालालो गकुमा ने दोनों के खिलाफ आरोप लगाए थे।
  • आईसीसी के नियमों के अनुसार, लेवल-1 के उल्लंघन पर आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक या दो डिमेरिट अंक भी दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

ICC reprimands SA batting coach Prince, wicketkeeper Verreynne for Code of Conduct breach know
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @ProteasMenCSA
दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज
इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट में चौथे दिन शानदार वापसी और अंतिम दिन आक्रामक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed