फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?

IND vs ENG Playing-11: क्या रोहित और कोहली की जोड़ी खत्म करेगी हार का सिलसिला? बुमराह 968 दिन बाद करेंगे वापसी

Tue, 14 Jul 2026 10:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम टी20 में मिली लगातार हार की निराशा को पीछे छोड़ने उतरेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती मिली है, जबकि इंग्लैंड भी मजबूत संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद अब भारतीय टीम की नजरें वनडे प्रारूप में वापसी पर हैं। मंगलवार से बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के सामने सिर्फ मुकाबला जीतने की नहीं, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने की भी चुनौती होगी। ऐसे समय में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

विज्ञापन

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
रोहित-कोहली - फोटो : PTI

रोहित-कोहली पर रहेगी सबसे बड़ी जिम्मेदारी
39 वर्षीय रोहित शर्मा और जल्द 38 वर्ष के होने वाले विराट कोहली अब भी वनडे क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों की नजर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर भी होगी। इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे तेज गेंदबाजों का सामना आसान नहीं होगा, लेकिन रोहित और कोहली का अनुभव भारत के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
टी20 में हार के बाद भारतीय टीम - फोटो : PTI/IANS

टी20 की हार के बाद मनोबल बढ़ाने का मौका
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का टी20 दौरा बेहद निराशाजनक रहा। टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबले हार गई, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में उसे 0-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में वनडे सीरीज में जीत टीम के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दे सकती है।

विज्ञापन

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
अर्शदीप-प्रसिद्ध-बुमराह - फोटो : BCCI-X

बल्लेबाजी मजबूत, गेंदबाजी पर भी नजर
 

  • कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी को बेहद मजबूत बनाती है। यदि शीर्ष क्रम बड़ी साझेदारी करता है तो भारत किसी भी लक्ष्य को हासिल करने या बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखता है।
  • गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की वापसी सबसे बड़ी मजबूती होगी। उनके साथ अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तेज आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन विभाग को संतुलन देंगे।
  • शिवम दुबे चौथे तेज गेंदबाज होंगे। दुबे को चोटिल हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति के कारण मजबूरी में टीम में शामिल किया गया है।

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
ब्रूक और बटलर - फोटो : IANS

इंग्लैंड भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगा
मेजबान इंग्लैंड ने इस साल जनवरी के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन हालिया टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन से टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। जो रूट की वापसी से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, बेन डकेट और जैकब बेथेल भी शानदार लय में हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और आदिल राशिद भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगे।

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
हैरी ब्रूक-जो रूट - फोटो : @englandcricket

दोनों टीमों की संभावित रणनीति
भारत अनुभवी बल्लेबाजों के दम पर बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगा, जबकि इंग्लैंड शुरुआती विकेट लेकर मध्यक्रम पर दबाव बनाना चाहेगा। वहीं भारतीय गेंदबाजों की कोशिश होगी कि वे पावरप्ले में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजें।

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

रोचक आंकड़े
 

  • 2023 वनडे विश्व कप के बाद से इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस दौरान पूर्ण सदस्य देशों में जिम्बाब्वे के अलावा किसी भी टीम का जीत प्रतिशत इंग्लैंड से कम नहीं रहा है।
  • जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में खेला था। यदि वह 14 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो वह 968 दिनों बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे।
  • भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लिश सरजमीं पर पिछले 10 वनडे में से दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। हालांकि, वहां पिछले पांच वनडे में इंग्लैंड ने तीन और भारत ने दो वनडे जीते हैं।
  • दोनों के बीच बर्मिंघम में पिछला वनडे 2019 में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हार मिली थी। इंग्लैंड का स्कोर 337/7 था। भारतीय टीम 306/5 स्कोर ही बना पाई थी।
  • भारत और इंग्लैंड इंग्लिश सरजमीं पर पिछली बार 2022 में आमने-सामने आए थे। तब भारत ने इंग्लैंड को मैनचेस्टर में पांच विकेट से हराया था।

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: Can Rohit Sharma and Virat Kohli Lead India Back to Winning Ways?
रोहित-कोहली - फोटो : PTI
भारतीय टीम के लिए यह सिर्फ एक वनडे सीरीज नहीं, बल्कि टी20 में मिली लगातार हार के बाद खुद को फिर से साबित करने का मौका भी है। वहीं इंग्लैंड अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा। ऐसे में बर्मिंघम में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

 
  • इंग्लैंड की कन्फर्म्ड प्लेइंग-11: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
  • भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed