Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand

32 साल का सूखा खत्म!: न्यूजीलैंड में यशस्वी और राहुल ने रचा इतिहास; सहवाग का रिकॉर्ड टूटा, धोनी की हुई बराबरी

Fri, 20 Nov 2026 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Nov 2026 11:46 AM IST
सार

32 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने टेस्ट में शतकीय साझेदारी की। राहुल और जायसवाल ने 130 रन जोड़कर इतिहास रचा। इस दौरान राहुल ने भी ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो कोई भारतीय ओपनर नहीं कर सका था। वहीं, जायसवाल ने धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन
India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने इतिहास के पन्नों को पलट कर रख दिया है। न्यूजीलैंड की पहली पारी के 368 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम को इस जोड़ी ने ऐसी शुरुआत दिलाई, जिसका इंतजार भारतीय क्रिकेट फैंस पिछले 32 वर्षों से कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand
राहुल और यशस्वी - फोटो : BCCI
32 साल बाद सूखा खत्म, सिद्धू-मोंगिया के क्लब में एंट्री
यशस्वी और राहुल ने महज 27.5 ओवरों में पहले विकेट के लिए 130 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 32 साल बाद किसी भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। इससे पहले यह कारनामा साल 1994 में पूर्व भारतीय ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू और विकेटकीपर नयन मोंगिया ने किया था। इतना ही नहीं, नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट (201 रन) के बाद पिछले 17 टेस्ट और 30 पारियों में भारत की यह पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी की आतिशी पारी, शतक से चूके पर धोनी की कर ली बराबरी
न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट खेल रहे यशस्वी जायसवाल शुरू से ही आक्रामक मूड में दिखे। उन्होंने महज 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 89 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 85 रन ठोक दिए। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक रहा। हालांकि, मैट हेनरी की गेंद पर विकेटकीपर ब्लंडेल को कैच थमाकर वे अपने आठवें टेस्ट शतक से मात्र 15 रन दूर रह गए। 

  • धोनी से जुड़ा खास संयोग: SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में यह चौथी बार है जब यशस्वी 80 से 90 के स्कोर के बीच आउट हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी (चार बार) के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ (आठ बार) टॉप पर और सचिन तेंदुलकर (छह बार) दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
कीपर को आगे बुलाकर मैट हेनरी ने बिछाया जाल
यशस्वी को आउट करने के लिए कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने खास रणनीति अपनाई और विकेटकीपर को स्टंप्स के पास बुलाया। 2024 के बाद से टेस्ट में कीपर को पास रखकर गेंदबाजी करते हुए हेनरी का औसत 8.09 (11 विकेट) का रहा है, जो ओली रॉबिन्सन (14 विकेट) के बाद सबसे बेहतरीन है। दूसरी ओर, ऐसी गेंदबाजी के खिलाफ यशस्वी का स्ट्राइक रेट 92 का है और आज वे पहली बार इस जाल में फंसे।

India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand
केएल राहुल - फोटो : ANI
केएल राहुल का 'SENA' में राज, सहवाग को छोड़ा पीछे
एक छोर से यशस्वी रन बरसा रहे थे, तो दूसरे छोर पर केएल राहुल ने दीवार बनकर कीवी गेंदबाजों को थकाया। राहुल ने 99 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए:

  1. पहले भारतीय ओपनर: राहुल SENA देशों के चारों देशों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले भारत के पहले और एशिया के छठे ओपनर बन गए हैं। उनसे पहले सईद अनवर, सनथ जयसूर्या, मरवन अटापट्टू, इमरान फरहत और दिमुथ करुणारत्ने ही यह कमाल कर पाए थे।
  2. सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त: SENA देशों में राहुल की यह चौथी शतकीय ओपनिंग साझेदारी है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (3 बार) को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 15 वर्षों में भारत ने SENA देशों में सिर्फ चार बार 100+ की ओपनिंग साझेदारी की है, और चारों में केएल राहुल शामिल रहे हैं (रोहित के साथ लॉर्ड्स, मयंक के साथ सेंचुरियन, और यशस्वी के साथ पर्थ और वेलिंगटन)।
  3. गावस्कर के बाद दूसरे नंबर पर: SENA देशों में बतौर ओपनर राहुल के नाम अब 13 पचास से ज्यादा के स्कोर हो गए हैं। एशियाई ओपनर्स में अब सिर्फ महान सुनील गावस्कर (19 बार) ही उनसे आगे हैं।
  4. सर्वश्रेष्ठ औसत: SENA देशों में राहुल का बल्लेबाजी औसत अब 49.17 (836 रन) हो गया है, जो किसी भी ओपनर का सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (48.03) को पीछे छोड़ दिया है।

India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand
यशस्वी और राहुल - फोटो : BCCI Twitter
10 साल बाद न्यूजीलैंड में दिखा किसी मेहमान ओपनिंग जोड़ी का ऐसा जलवा
न्यूजीलैंड की स्विंग होती गेंदों के सामने मेहमान टीम के दोनों ओपनर्स का 50 से ज्यादा रन बनाना कितना मुश्किल है, यह इस रिकॉर्ड से साफ होता है। वेलिंगटन में यशस्वी (85) और राहुल (52*) से पहले आखिरी बार ऐसा 10 साल पहले (2016 में) हैमिल्टन टेस्ट में हुआ था। तब पाकिस्तान के समी असलम (91) और अजहर अली (58) ने 369 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह कमाल किया था। हालांकि, उस मैच में पाकिस्तान की टीम 131/0 के मजबूत स्कोर के बावजूद ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी और 230 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय फैंस यही दुआ करेंगे कि टीम इंडिया उस इतिहास को न दोहराए।

India vs New Zealand 1st Test: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal End 32-Year Wait, Create History With 130-Run Stand
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 16 रन और केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 29 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब 209 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed