फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs New Zealand: Will Ravindra Jadeja not return to the ODI team? Pujara shares his opinion

भारत बनाम न्यूजीलैंड: क्या अब वनडे टीम में नहीं होगी रवींद्र जडेजा की वापसी? पुजारा ने रखी राय; जानें क्या कहा

Sat, 31 Oct 2026 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 Oct 2026 02:56 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण वनडे सीरीज चार नवंबर से शुरू होगी। जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। जडेजा के वनडे में भविष्य को लेकर पुजारा ने अपनी राय दी है।
 

विज्ञापन
India vs New Zealand: Will Ravindra Jadeja not return to the ODI team? Pujara shares his opinion
पुजारा ने जडेजा पर रखी राय - फोटो : IANS/ANI

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि जडेजा के लिए अब टीम में वापसी काफी मुश्किल होगी। 
विज्ञापन


पुजारा और अभिषेक नायक ने जडेजा के भविष्य को लेकर चर्चा की। भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल पहली पसंद के लेफ्ट-आर्म स्पिनर बन गए हैं। वनडे वर्ल्ड कप में अब बस एक साल बचा है, और विदेशी परिस्थितियों में भी भारतीय वनडे टीम में जडेजा को जगह न मिलना, उनके वर्ल्ड कप भविष्य को लेकर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
Trending Videos

टीम से बाहर किए जाने पर पुजारा ने कहा कि शायद जडेजा के लिए अब आगे का रास्ता बंद हो गया है, क्योंकि प्राथमिकता के क्रम में अक्षर पटेल उनसे आगे निकल गए हैं। पुजारा ने 'जियोस्टार' पर कहा, 'मुझे ऐसा ही लगता है, क्योंकि अगर आप रवींद्र जडेजा को वनडे क्रिकेट में बनाए रखना चाहते थे, तो उनका चयन होना चाहिए था। मुझे यकीन है कि उन्हें बता दिया गया होगा कि उनका चयन शायद न हो, क्योंकि अक्षर पटेल वनडे क्रिकेट में मुख्य ऑलराउंडर बन गए हैं और उन्हें ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं।'
विज्ञापन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, 'उनकी उम्र को देखते हुए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने शायद उनसे कह दिया होगा कि अब वह केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें उसी पर ध्यान देना चाहिए। वह उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) के लिए नहीं देख रहे हैं। इसी कारण यह उनके लिए अंत हो सकता है, क्योंकि जाहिर है कि वह टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। मुझे लगता है कि शायद अब उन्हें वनडे के लिए भी न चुना जाए।'

हालांकि, नायर का मानना है कि जडेजा अभी भी भारत के लिए एक 'इंश्योरेंस पॉलिसी' हैं, और वर्ल्ड कप में वह अक्षर पटेल के बैकअप हो सकते हैं। नायर ने कहा, 'हो सकता है कि जडेजा टीम में वापस न आएं, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो सबसे पहले जडेजा का ही नाम दिमाग में आएगा। क्योंकि अक्षर के बाद, कोई और विकल्प नहीं है।'
विज्ञापन

उन्होंने उसी शो में कहा, 'अभी सबसे अहम सवाल यह है कि अक्षर के बाद सबसे आगे कौन है? फिलहाल तो अक्षर पटेल ही सबसे आगे हैं और उनके बाद जडेजा एक तरह से 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह हैं। अगर वर्ल्ड कप से पहले अक्षर पटेल को कुछ हो जाता है, तो रवींद्र जडेजा टीम में आ जाएंगे।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण वनडे सीरीज चार नवंबर से शुरू होगी। भारतीय टीम के लिए यह एक बेहतरीन मौका होगा कि वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खुद को परखें और अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए अपना सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन तय कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed