{"_id":"6ae8a0569c4f3e60e7073415","slug":"ireland-cricketer-rebecca-stokell-accepts-voluntary-suspension-over-anti-doping-breach-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डोपिंग: नियम के उल्लंघन में फंसी आयरलैंड की क्रिकेटर रेबेका स्टोकेल, स्वीकार किया निलंबन; आईसीसी ने क्या कहा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
डोपिंग: नियम के उल्लंघन में फंसी आयरलैंड की क्रिकेटर रेबेका स्टोकेल, स्वीकार किया निलंबन; आईसीसी ने क्या कहा?
Mon, 02 Nov 2026 08:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:08 PM IST
सार
आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज रेबेका स्टोकेल ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक निलंबन स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
रेबेका स्टोकेल
- फोटो : ICC
विस्तार
आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज रेबेका स्टोकेल ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक निलंबन स्वीकार कर लिया है। यह मामला डॉक्टर द्वारा निर्धारित प्रिस्क्रिप्शन दवा के इस्तेमाल और उससे जुड़े अनिवार्य रिपोर्टिंग नियमों का पालन नहीं करने से जुड़ा है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस मामले की जांच कर रही है। आईसीसी के अनुसार, रेबेका स्टोकेल का सैंपल 23 जून 2026 को एक इन-कॉम्पिटिशन डोपिंग टेस्ट के दौरान लिया गया था। जांच में उनके सैंपल में एक निर्दिष्ट प्रतिबंधित पदार्थ की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद आईसीसी ने उन्हें संभावित एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन की सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
23 अक्तूबर से निलंबन प्रभावी
नोटिस मिलने के बाद रेबेका ने नियमों के उल्लंघन की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली और 23 अक्तूबर 2026 से स्वैच्छिक निलंबन पर जाने का फैसला किया। आईसीसी की अनुशासनात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक यह निलंबन जारी रहेगा। अंतिम सजा या प्रतिबंध की अवधि का फैसला जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
आईसीसी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि रेबेका का मामला प्रिस्क्रिप्शन दवा के इस्तेमाल से जुड़ा है। उन्होंने उल्लंघन स्वीकार कर लिया है और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के नतीजे आने तक स्वैच्छिक निलंबन स्वीकार किया है। आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले का अंतिम निपटारा होने तक इस पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की जाएगी।

रेबेका ने कहा- गलती स्वीकार है, जल्द वापसी की उम्मीद
रेबेका स्टोकेल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका इरादा किसी भी तरह से खेल में अनुचित लाभ लेने का नहीं था। हालांकि, वह एंटी-डोपिंग नियमों का पालन करने की अपनी जिम्मेदारी समझती हैं। क्रिकेट आयरलैंड की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा, 'मैं अपनी गलती पूरी तरह स्वीकार करती हूं और अंतिम नतीजे आने से पहले स्वेच्छा से निलंबन की अवधि में जाने का फैसला किया है। यह मामला किसी भी तरह से प्रदर्शन को बेहतर बनाने से जुड़ा नहीं था, लेकिन मैं समझती हूं कि एंटी-डोपिंग दिशानिर्देशों का पालन करना मेरी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द आयरलैंड के लिए फिर से खेल सकूंगी।'

क्रिकेट आयरलैंड ने खिलाड़ियों को दी नियमों के पालन की सलाह
क्रिकेट आयरलैंड ने इस मुश्किल समय में रेबेका को उचित सहयोग देने की बात कही है। हालांकि, बोर्ड ने इस घटना को टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सबक बताया है। क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने कहा कि यह घटना सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को याद दिलाती है कि एंटी-डोपिंग नियम खेल और खिलाड़ियों दोनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित मानकों और जिम्मेदारियों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट आयरलैंड अपने खिलाड़ियों को इन नियमों और उनके महत्व के बारे में नियमित रूप से जागरूक करता रहेगा।

रेबेका स्टोकेल का करियर
रेबेका स्टोकेल आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल हैं। वह अब तक आयरलैंड के लिए 29 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं। अब उनके क्रिकेट करियर की अगली राह आईसीसी की अनुशासनात्मक जांच के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी।