फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Seven 90s in Nine Months: Vaibhav Sooryavanshi’s Century Wait Continues After Another 90s Dismissal

टीम के लिए जी जान लगा देते हैं वैभव सूर्यवंशी: शतक की परवाह नहीं; नौ महीने में सात बार नर्वस 90s के शिकार हुए

Mon, 31 Aug 2026 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Aug 2026 04:23 PM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए उन्होंने 81 गेंद में 92 रन बनाए। इसके साथ ही पिछले नौ महीनों में यह सातवां मौका है, जब वैभव 90 के दशक में आउट हुए हैं। इस दौरान उन्होंने दलीप ट्रॉफी का सबसे कम उम्र में अर्धशतक भी लगाया।

विज्ञापन
Seven 90s in Nine Months: Vaibhav Sooryavanshi’s Century Wait Continues After Another 90s Dismissal
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से रन तो लगातार निकल रहे हैं, लेकिन शतक उनसे जैसे रूठा हुआ है। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 15 साल के वैभव एक बार फिर शतक से चूक गए। सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 81 गेंद में 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन छह रन और बनाते तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा कर लेते। यह पिछले नौ महीनों में सातवां मौका है, जब वैभव नर्वस-90s में आउट हुए हैं। इनमें ज्यादातर मौकों पर उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवाया है। यह दिखाता है कि वह टीम के लिए जी जान लगा देते हैं और पर्सनल इंटरेस्ट या माइलस्टोन को बीच में नहीं आने देते। 

विज्ञापन

Seven 90s in Nine Months: Vaibhav Sooryavanshi’s Century Wait Continues After Another 90s Dismissal
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र का अर्धशतक
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे। इसके जवाब में ईस्ट जोन को वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन ने तेज शुरुआत दिलाई। वैभव ने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1968-69 में 16 साल 23 दिन की उम्र में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए अर्धशतक लगाया था।

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में
अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी साल उम्र
वैभव
सूर्यवंशी
2026 15 साल 175 दिन
लक्ष्मण
सिंह
1969 16 साल 23 दिन
पीयूष
चावला
2005 16 साल 307 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

Seven 90s in Nine Months: Vaibhav Sooryavanshi’s Century Wait Continues After Another 90s Dismissal
समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी फोटो : अमर उजाला

92 रन पर फिर आक्रामक शॉट खेलकर गंवाया विकेट
वैभव ने अपनी पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। वह शुरुआत से ही सेंट्रल जोन के गेंदबाजों पर दबाव बनाते रहे। हालांकि, 92 रन के स्कोर पर हर्ष दुबे की गेंद को छक्के के लिए भेजने की कोशिश में वह आउट हो गए। वैभव की यह आदत नई नहीं है। 90 के दशक में पहुंचने के बाद भी वह अपना आक्रामक अंदाज नहीं छोड़ते। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में कई बार वह शतक से कुछ रन पहले अपना विकेट गंवा चुके हैं।

कब-कब 90s में आउट हुए वैभव?
वैभव के पिछले सात 90s के स्कोर पर नजर डालें तो इनमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, श्रीलंका ए और अब दलीप ट्रॉफी शामिल हैं।

स्कोर खिलाफ टूर्नामेंट साल
93 मेघालय रणजी
ट्रॉफी
4 नवंबर 2025
96 स्कॉटलैंड
अंडर-19
अंडर-19
विश्वकप
10 जनवरी 2026
93 लखनऊ
सुपर
जाएंट्स
आईपीएल 19 मई 2026
97 सनराइजर्स
हैदराबाद
आईपीएल 27 मई 2026
96 गुजरात
टाइटंस
आईपीएल 29 मई 2026
94 श्रीलंका
त्रिकोणीय
सीरीज
21 जून 2026
92 सेंट्रल
जोन
दलीप
ट्रॉफी
31 अगस्त 2026
विज्ञापन

Seven 90s in Nine Months: Vaibhav Sooryavanshi’s Century Wait Continues After Another 90s Dismissal
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
ज्यादातर बार आक्रामक शॉट बना आउट होने का कारण
मेघालय के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में वैभव एलबीडब्ल्यू हुए थे, लेकिन बाकी ज्यादातर मौकों पर उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवाया। श्रीलंका ए के खिलाफ वह मिड-ऑफ पर कैच आउट हुए थे। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लॉन्ग-ऑन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डीप थर्ड और गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वह आक्रामक शॉट खेलते हुए कैच आउट हुए थे। दलीप ट्रॉफी में भी कहानी कुछ अलग नहीं रही। 92 रन पर वैभव ने हर्ष दुबे की गेंद को छक्के के लिए भेजने की कोशिश की और कैच दे बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed