{"_id":"6ab499be99103d00440ac4eb","slug":"sri-lanka-fined-15-of-match-fees-for-slow-over-rate-in-first-odi-against-england-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर क्यों लगाया जुर्माना?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर क्यों लगाया जुर्माना?
Thu, 24 Sep 2026 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:02 AM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंकाई टीम पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया। टीम तय समय के बाद तीन ओवर पीछे थी। कप्तान कुसल मेंडिस ने अपराध स्वीकार कर जुर्माना मान लिया। मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया।
विज्ञापन
श्रीलंका
- फोटो : IANS
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान धीमा ओवर-रेट बनाए रखने के लिए श्रीलंका पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया था। मंगलवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर हुए मैच के दौरान समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी श्रीलंकाई टीम तय रेट से तीन ओवर पीछे पाई गई। आईसीसी के मैच रेफरी के एलीट पैनल के जेफ क्रो ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत यह जुर्माना लगाया, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है।
इस नियम के मुताबिक, अगर कोई टीम तय समय के भीतर ओवर नहीं फेंक पाती है, तो प्रत्येक कम फेंके गए ओवरों के लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। मंगलवार को श्रीलंकाई टीम तय रेट से तीन ओवर पीछे थी, इसलिए खिलाड़ियों पर 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए प्रस्तावित जुर्माने को मान लिया, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर वेन नाइट्स और ग्राहम लॉयड के साथ-साथ थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अधिकारी जेम्स मिडलब्रुक ने लगाया था।
विज्ञापन
मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवरों में 265 रन पर सिमट गई। कप्तान हैरी ब्रूक ने 67 रन की पारी खेली, जबकि विल जैक्स 46 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा, जो रूट ने 44 रन जड़े। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और सचिनदु कोलम्बेज ने 3-3 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 37 ओवरों में 176 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने मैच 89 रन से अपने नाम किया। श्रीलंकाई खेमे से डुनिथ वेल्लालगे ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि कप्तान कुसल मेंडिस ने 42 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने सात ओवरों में 22 रन देकर पांच विकेट झटके।