NZ 1st Inning
224/5 (73.4 ov)
Glenn Phillips 85(154)*
Henry Nicholls 103 (199)
Day 1 - Session 3, IND elected to bowl
{"_id":"6afe6cdf1df78054740e33a3","slug":"sunil-gavaskar-surprised-by-mohammed-siraj-s-omission-says-pacer-has-never-let-india-down-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC में 43 विकेट लेकर टॉप-5 में सिराज: फिर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका! गावस्कर ने किस पर उठाए सवाल?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
WTC में 43 विकेट लेकर टॉप-5 में सिराज: फिर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका! गावस्कर ने किस पर उठाए सवाल?
Thu, 19 Nov 2026 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:58 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बाहर रखने का फैसला पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को हैरान कर गया। उन्होंने सिराज के पिछले प्रदर्शन का हवाला देते हुए चयन पर सवाल उठाए। हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने अंशुल कंबोज को मौका देने के फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन
सिराज
- फोटो : BCCI
विस्तार
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। वह 11 टेस्ट मैचों में 43 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। भारतीय टीम के इस फैसले ने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को हैरान कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सिराज ने भारत को कभी निराश नहीं किया और उनकी गेंदबाजी में भी कोई कमी नहीं दिखी, तो उन्हें बाहर क्यों रखा गया?
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट
विज्ञापन
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट
|
खिलाड़ी |
विकेट |
मैच |
|---|---|---|
|
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) |
73 |
13 |
|
जोश टंग (इंग्लैंड) |
64 |
12 |
|
साइमन हार्मर (दक्षिण अफ्रीका) |
46 |
8* |
|
मोहम्मद सिराज (भारत) |
43 |
11 |
|
जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड) |
41 |
10 |
Trending Videos
सुनील गावस्कर
- फोटो : ANI
सिराज को बाहर करने पर गावस्कर ने जताई हैरानी
गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'जब वह टेस्ट टीम के साथ जल्दी नहीं जुड़े थे, तभी इसके संकेत मिल गए थे। मुझे लगा था कि आखिरी वनडे खेलने के बाद उन्हें मौका दिया जाएगा। लेकिन यह हैरान करने वाला फैसला है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने भारत को कभी निराश किया है। उन्होंने कभी भारत को निराश नहीं किया।'
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि सिराज की गेंदबाजी में कोई ऐसी समस्या नहीं दिखी, जिसके आधार पर उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाए। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर सिराज के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। गावस्कर ने कहा, 'उनकी गेंदबाजी में कुछ भी गलत नहीं हुआ है। उनकी लय अच्छी है। हाल में उन्होंने जितनी भी क्रिकेट खेली है, उसमें वह ठीक नजर आए हैं। उन्हें क्यों नहीं चुना गया, यह मैं नहीं जानता। मैं सिर्फ उम्मीद करता हूं कि जिन खिलाड़ियों को उनसे ऊपर चुना गया है, वे अच्छा प्रदर्शन करें।'

अंशुल कंबोज
- फोटो : BCCI
स्टायरिस ने किया अंशुल कंबोज के चयन का समर्थन
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने हालांकि अंशुल कंबोज को मौका दिए जाने के फैसले का समर्थन किया। उनका मानना है कि वेलिंगटन की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में कंबोज भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंशुल ने हालिया वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को प्रभावित किया था।
स्टायरिस ने कहा, 'अंशुल कंबोज ऑकलैंड में वनडे मुकाबले में खेले थे। वह आपकी सोच से ज्यादा तेज गेंदबाजी करते हैं। उनकी गेंद में तेजी और उछाल है। वह सटीक गेंदबाजी करते हैं और गेंद को पिच से थोड़ा मूव भी कराते हैं। मुझे लगता है कि यही वजह है कि उन्हें सिराज से पहले चुना गया। मैं जानता हूं कि सिराज ने भारत के लिए क्या किया है। उन्हें निराशा जरूर हुई होगी। यह हरी पिच है और यहां गेंद मूव करेगी। मुझे लगता है कि इस पिच पर कंबोज का चयन अच्छा साबित हो सकता है।'

मोहम्मद सिराज
- फोटो : ANI
इंग्लैंड दौरे पर सिराज ने लिए थे 23 विकेट
सिराज को बाहर रखने का फैसला उनके विदेशी जमीन पर शानदार रिकॉर्ड के बावजूद आया है। पिछले साल इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों के दौरे पर सिराज ने 23 विकेट लिए थे। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। ओवल टेस्ट में उनके नौ विकेट के प्रदर्शन ने भारत को सीरीज के आखिरी मुकाबले में यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
सिराज अपने डेब्यू के बाद से दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी सेना देशों में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने इन देशों में 23 टेस्ट में 91 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनके नाम चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है। हालांकि, हालिया प्रदर्शन उनके पक्ष में बहुत प्रभावशाली नहीं रहा। अगस्त में श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे पर उन्होंने सिर्फ चार विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने 118 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि माउंट माउंगानुई में आखिरी वनडे में 50 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।

अंशुल, आकाशदीप, बुमराह और प्रसिद्ध इस टेस्ट में खेल रहे
- फोटो : BCCI
चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा भारत
सिराज को बाहर रखने का फैसला गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के उनके समर्थन के एक दिन बाद आया। मोर्कल ने सिराज को विश्वस्तरीय गेंदबाज बताते हुए कहा था कि उन्होंने भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, अंतिम प्लेइंग-11 का फैसला कप्तान शुभमन गिल को करना था।
गिल ने टॉस के समय बताया था कि भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहता है। उन्होंने कहा था कि टीम को ऐसे गेंदबाज चाहिए जो पिच के सपाट होने और पुरानी गेंद से भी प्रभावी रह सकें। साथ ही उन्होंने एक ऐसे स्पिनर की जरूरत बताई थी, जो एक छोर से रन रोक सके। वेलिंगटन में तेज हवाओं के कारण गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।
पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।