फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Updated WTC Points Table After Australia Beat Bangladesh: How It Impacts India’s Qualification Hopes

WTC Table: ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर जीत से भारत को राहत? बांग्लादेश को पछाड़कर शीर्ष-4 में पहुंचने का मौका

Sun, 23 Aug 2026 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया 80 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। भारत 53.33 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है और श्रीलंका के खिलाफ जीत से बांग्लादेश को पीछे छोड़ सकता है।

विज्ञापन
Updated WTC Points Table After Australia Beat Bangladesh: How It Impacts India’s Qualification Hopes
शुभमन गिल - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रन से हराकर पिछले मैच की हार का हिसाब चुकता कर लिया। इस शानदार जीत ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया, बल्कि भारत के लिए भी अंक तालिका का समीकरण बदल दिया है। भारत फिलहाल 53.33 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत और मजबूत
मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मुकाबले में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर सिमट गया था और दूसरी पारी में भी उसकी टीम 95 रन ही बना सकी। स्टार्क ने मैच में 10 विकेट झटके। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 10 मैचों में आठ जीत हो गई हैं और उसका अंक प्रतिशत 80 प्रतिशत पहुंच गया है। टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर मजबूती से कायम है। दक्षिण अफ्रीका 75 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए अच्छी खबर क्या है?
बांग्लादेश की हार से उसका अंक प्रतिशत 66.6 से गिरकर 55.56 प्रतिशत हो गया है। यही भारत के लिए अहम है। भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर बांग्लादेश को पीछे छोड़ने का मौका है। भारत के अभी 10 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और एक ड्रॉ है। उसके खाते में 64 अंक हैं और अंक प्रतिशत 53.33 है। अगर भारत कोलंबो टेस्ट जीतता है, तो वह अंक तालिका में बांग्लादेश से ऊपर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

अब भारत के लिए हर टेस्ट करो या मरो
भारत के लिए WTC का मौजूदा चक्र आसान नहीं रहा है। टीम चार टेस्ट हार चुकी है और अब उसके आठ टेस्ट बाकी हैं। श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। इसके बाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की घरेलू सीरीज होगी। ऐसे में भारत के पास गलती की गुंजाइश बेहद कम है। टीम को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बचे हुए मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी।

सात जीत से 68.52 प्रतिशत तक पहुंचेगा भारत
अगर भारत अपने बाकी आठ टेस्ट में से सात मैच जीतता है और एक हारता है, तो उसका अंक प्रतिशत 68.52 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। वहीं छह जीत और दो हार की स्थिति में उसका अंक प्रतिशत 62.96 प्रतिशत रह जाएगा। इसलिए भारत के लिए हर मुकाबला बेहद अहम है। खासकर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली सीरीज फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

WTC अंक तालिका

टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 96 80.00%
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22%
बांग्लादेश 6 3 2 1 40 55.56%
भारत 10 5 4 1 64 53.33%
श्रीलंका 5 1 2 2 20 33.33%
इंग्लैंड 14 5 8 1 50 29.76%
वेस्टइंडीज 12 2 8 2 30 20.83%
पाकिस्तान 7 2 5 0 16 19.05%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed