{"_id":"69a18878609cdf161f05db33","slug":"patwari-arrested-in-bathinda-for-taking-bribe-of-rs-10-000-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में घूसखोर पटवारी गिरफ्तार: ले रहा था 10 हजार रुपये रिश्वत, विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में घूसखोर पटवारी गिरफ्तार: ले रहा था 10 हजार रुपये रिश्वत, विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के बठिंडा में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने घूसखोर पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। आरोपी पटवारी ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी पटवारी 10 हजार रुपये घूस ले रहा था।
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी पटवारी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा में विजिलेंस टीम ने घूसखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है। कोटसमीर-1 के पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी जमीन का इंतकाल करवाने के बदले 10 हजार रुपये घूस ले रहा था। आरोपी की पहचान मंजोत सिंह के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को विजिलेंस शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
Trending Videos
विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि गांव कोटसमीर के रहने वाले शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह ने बताया कि उसके ताया का देहांत हो गया था। उनके देहांत के बाद उनकी विरासत का इंतकाल परिवार के बाकी सदस्यों के नाम करवाना था। इसके लिए गगनदीप सिंह ने कोटसमीर -1 के पटवारी मंजोत सिंह के साथ संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी मंजोत सिंह ने जमीन का विरासत इंतकाल करने के बदले 10 हजार रुपये की डिमांड की थी। पटवारी की ओर से रिश्वत मांगने के सबूत शिकायतकर्ता की ओर से विजिलेंस को दिए गए थे। जांच के बाद टीम ने शुक्रवार को ट्रैप लगाकर पटवारी मंजोत सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ काबू किया। विजिलेंस टीम का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में अगर किसी और का नाम सामने आया तो उसको भी केस में नामजद किया जाएगा।