सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Father arrested for raping minor daughter attempts suicide in lock-up

MP News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता ने हवालात में किया ये कांड, पुलिस की सांसें फूली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बैतूल में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता ने हवालात में भी कांड कर दिया। इस कांड से पुलिसकर्मियों की भी सांसें फूल गईं। वक्त रहते पुलिसवालों ने स्थिति संभाल ली। पढ़ें क्या था मामला- 

Father arrested for raping minor daughter attempts suicide in lock-up
पिता ने नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता ने पुलिस हवालात में आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि उसका पति उनकी 10 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर अनुचित कृत्य कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर मुलताई थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में पीड़िता और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। बालिका ने बताया कि जब भी उसकी मां घर पर नहीं होती थी, तब आरोपी उसके साथ गलत हरकत करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। बच्ची ने यह भी बताया कि पूर्व में उसने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद आरोपी ने उसकी मां के साथ मारपीट की और धमकाया।

ये भी पढ़ें- सड़क नहीं तो शादी नहीं: एक गांव ऐसा, जहां आज भी सड़कें नहीं, लोगों का दावा इसी वजह से नहीं हो रही शादियां

 

Father arrested for raping minor daughter attempts suicide in lock-up
बैलूत में हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी पिता ने जान देने की कोशिश की. - फोटो : अमर उजाला

मुलताई थाने में पदस्थ अधिकारी ने बताया कि हिरासत के दौरान आरोपी ने हवालात में कंबल का सहारा लेकर फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है और जरूरत पड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि मुलताई थाना क्षेत्र में 112 पर एक महिला ने कॉल कर सूचना दी कि उसका पति अपनी 10 साल की बेटी के साथ गलत काम करता है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची और बच्ची व उसकी मां को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस ने देर रात आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके साथ पिछले कुछ समय से दुष्कर्म किया जा रहा था।

हिरासत में लेने के बाद आरोपी ने लॉकअप में कंबल फाड़कर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते देख लिया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed