सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul: A dispute in a train took the life of a young man, absconding accused were arrested from Tamil Nadu

Betul News: ट्रेन सीट को लेकर शुरू हुए विवाद ने ली युवक की जान, फरार आरोपियों को पुलिस ने तमिलनाडु से दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा निवासी अली खान की ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद बोरदेही स्टेशन पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जीआरपी आमला ने तमिलनाडु से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। मुख्य आरोपी सागर की तलाश जारी है। 

Betul: A dispute in a train took the life of a young man, absconding accused were arrested from Tamil Nadu
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

ट्रेन यात्रा के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बोरदेही रेलवे स्टेशन पर हुई इस सनसनीखेज घटना के मामले में जीआरपी आमला ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।



जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले के परतला निवासी 25 वर्षीय अली खान अपने साथियों के साथ पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल की ओर यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान परासिया स्टेशन के पास सीट को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन बाद में यह विवाद जानलेवा साबित हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रेन के बोरदेही स्टेशन पहुंचने पर विवाद से जुड़े कुछ लोगों ने अली खान को ट्रेन से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में डेंगू नियंत्रण का नया मॉडल: एआई तकनीक से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी; 38 लाख घरों का सर्वे
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी आमला ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। प्रारंभिक कार्रवाई में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद ली। जांच के दौरान पता चला कि तीन आरोपी तमिलनाडु के डिंडीगुल क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कमलेश उईके उर्फ बाबा रामदेव, अंकुश कोराई तथा एक नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी सागर की तलाश लगातार जारी है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, हत्या जैसे गंभीर अपराध में शामिल सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में जीआरपी आमला, साइबर सेल और कंट्रोल रूम की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed