फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Rain deficit to be bridged; two weather systems active in MP; rain expected over the next 4

MP Weather Today: बारिश की कमी होगी दूर, एमपी में सक्रिय हुए दो मौसमी तंत्र, अगले 4 दिन बारिश के आसार

Sun, 26 Jul 2026 07:10 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Jul 2026 07:10 AM IST
सार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर समेत अधिकांश जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सक्रिय मौसमी तंत्रों के कारण अगले चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
MP Weather Today: Rain deficit to be bridged; two weather systems active in MP; rain expected over the next 4
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में चार इंच या उससे अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर समेत अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन



चार दिन तक बना रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन तक कई जिलों में तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसकी वजह मानसून द्रोणिका, सक्रिय पवन कतरन क्षेत्र और प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बने निम्न दाब क्षेत्रों का प्रभाव है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में लगातार वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन


बारिश के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद
पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से प्रदेश में वर्षा की कमी पहले के मुकाबले कुछ कम हुई है। 20 जुलाई तक जहां प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, वहीं बाद के दिनों में यह अंतर घटकर करीब 11 प्रतिशत रह गया है। हालांकि अभी भी प्रदेश औसत वर्षा से पीछे चल रहा है। अब तक प्रदेश में करीब 13 इंच (330.4 मिलीमीटर) बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस समय तक 14.6 इंच (370.9 मिलीमीटर) वर्षा हो जानी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 15 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश के आसार
अगले 24 घंटे में भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।


यह भी पढ़ें-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भोपाल में छात्रों का जश्न: ढोल-नगाड़ों के बीच मिठाई बांटी, बोले-अभी तो शुरुआत

जुलाई का प्रदर्शन अभी भी सामान्य से कम
मौसम विभाग का कहना है कि जून में कमजोर मानसून के बाद जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन बीच में कई दिनों तक तेज वर्षा नहीं होने से बारिश का कुल आंकड़ा फिर सामान्य से नीचे चला गया। प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 37.3 इंच मानी जाती है, जिसमें जुलाई का योगदान सबसे अधिक रहता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन मानसून के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed