फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal runs against substance abuse; youth take up the torch of awareness and pledge to build a d

Bhopal News: नशे के खिलाफ भोपाल में दौड़, युवाओं ने उठाई जागरूकता की मशाल, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Sun, 26 Jul 2026 02:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Jul 2026 02:46 PM IST
सार

भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत आयोजित रन फॉर लाइफ मैराथन में सैकड़ों युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज का संकल्प लिया। 2, 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal runs against substance abuse; youth take up the torch of awareness and pledge to build a d
भोपाल में रन फॉर लाइफ मैराथन में शामिल युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में रविवार को नशे के खिलाफ जनजागरूकता का बड़ा संदेश देखने को मिला। मध्य प्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी महाअभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत टीटी नगर स्टेडियम से रन फॉर लाइफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं, खिलाड़ियों, पुलिस अधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त पहल से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

2, 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ में दिखा उत्साह
सुबह टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में 2 किलोमीटर वॉकथॉन, 5 किलोमीटर हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर मैराथन आयोजित की गई। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने दौड़ लगाई और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को प्रभावित करता है
एडीजी (नारकोटिक्स) डी. श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचाना है कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जिया जाए। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य भी बर्बाद कर देती है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में श्रावण मास शुरू होने से पहले खाद्य विभाग अलर्ट: मिलावटी दूध पर शिकंजा, डेयरियों में हो रही सैंपलिंग

समाज की भागीदारी से ही मिलेगी सफलता
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. मोनिका शुक्ला ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के हर वर्ग, खासकर नई पीढ़ी को आगे आकर इस बुराई के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed