फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Rainy spell continues in Madhya Pradesh; heavy rain alert for 8 districts; monsoon rainfall

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अब भी 17% कम बरसा मानसून

Tue, 28 Jul 2026 07:10 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 28 Jul 2026 07:10 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। मंगलवार को सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 17% कम बारिश दर्ज हुई है और अधिकांश जिले अब भी बारिश के कोटे से पीछे हैं। 

विज्ञापन
MP Weather Today: Rainy spell continues in Madhya Pradesh; heavy rain alert for 8 districts; monsoon rainfall
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन बारिश का वितरण अब भी असमान बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, प्रदेश में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है और अधिकांश जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


भोपाल समेत कई शहरों में बारिश के आसार
भोपाल में सुबह से बूंदाबांदी जारी है। वहीं सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, बड़वानी, देवास, मंदसौर, रतलाम सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब भी बारिश का बड़ा घाटा
अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 13.2 इंच (336.7 मिमी) बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस समय तक 16 इंच (407 मिमी) वर्षा हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में करीब 17 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन कल से शुरू: 3 साल का इंतजार खत्म, दो ट्रेनों का रहेगा ठहराव, सीएम करेंगे शुभारंभ


ज्यादातर जिले अब भी सामान्य से पीछे
प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। केवल भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इनमें देवास सबसे आगे है, जहां सामान्य से लगभग 29 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।


28 से 30 जुलाई के बीच फिर तेज होगा मानसून
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के पास पहुंच चुका है। यह तंत्र झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके असर से 28 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन,संस्कृति मंत्री-प्रतिनिधि होंगे शामिल



जुलाई भी उम्मीद से कमजोर
जून में कम बारिश के बाद जुलाई की शुरुआत में अच्छी वर्षा हुई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से तेज बारिश का सिलसिला थमने के कारण प्रदेश फिर बारिश के घाटे में पहुंच गया है। जबकि सामान्य तौर पर जुलाई में ही पूरे मानसून की लगभग 40 प्रतिशत बारिश हो जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed