{"_id":"6aeabab8e004ed48d70ed78f","slug":"bhopal-mp-youth-congress-suspends-60-office-bearers-for-missing-delhi-s-vote-chori-rally-on-nov-1-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: दिल्ली की वोट चोरी रैली से गैरहाजिर 60 युवा कांग्रेस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, 9 जिलाध्यक्ष भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: दिल्ली की वोट चोरी रैली से गैरहाजिर 60 युवा कांग्रेस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, 9 जिलाध्यक्ष भी शामिल
Wed, 04 Nov 2026 10:25 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:25 AM IST
सार
दिल्ली में 1 नवंबर को हुई कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली में शामिल नहीं होना मप्र युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को भारी पड़ा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संगठन ने नौ जिलाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिवों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली रैली में न जाने वाले मप्र युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली में शामिल न होने वाले 60 पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। संगठन ने निलंबन आदेश जारी करके इन सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक पद से हटा दिया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशों के अनुपालन में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई
आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में आयोजित 'वोट चोरी' रैली से अनुपस्थित रहने के कारण संगठनात्मक अनुशासनहीनता सामने आई है। इसी वजह से राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबित 60 पदाधिकारियों में नौ जिलाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं। संगठन ने अनुशासनहीनता के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भोपाल में दिवाली पर कई रास्तों पर एंट्री बंद: शॉपिंग के लिए निकलने से पहले जान लें ये नियम, ट्रैफिक प्लान जारी
विज्ञापन
उपाध्यक्ष और महासचिव भी निलंबित
सस्पेंड किए गए नेताओं में पांच उपाध्यक्ष और 14 महासचिव भी शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद से निलंबित होने वालों में शिवराज यादव, राजवीर सिंह कुड़िया, योगिता सिंह परिहार, प्रमोद सिंह खरे और नीरज पटेल शामिल हैं। इसके अलावा महासचिव पद पर तैनात रोहित राजोरिया, अब्दुल करीम कुरैशी, विनय पांडे और राहुल हितेश ठाकुर सहित कुल 14 महासचिवों पर यह कार्रवाई हुई है। साथ ही संगठन ने 32 सचिवों को भी रैली में अनुपस्थित रहने के कारण पद से हटा दिया है।
नौ जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने रैली में शामिल न होने वाले नौ जिलाध्यक्षों को भी निलंबित कर दिया है। इनमें मैहर के जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा, आगर के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, नीमच के जिलाध्यक्ष मनमोहन शक्तावत, बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष अर्जुन जंगले, अनूपपुर के जिलाध्यक्ष मनवेंद्र मिश्रा, गुना के जिलाध्यक्ष पंचम भील, बड़वानी के जिलाध्यक्ष आदित्य गोयल, छतरपुर के जिलाध्यक्ष मनवेंद्र सिंह परमार और भिंड के जिलाध्यक्ष मनीष पुरोहित शामिल हैं।
