Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Yadav Warns SP Workers: Remove Anyone Threatening People in the Name of the Party

यूपी: 'सरकार आने पर.... अगर कोई कार्यकर्ता धमकी दे तो उसे पार्टी से निकालें जिलाध्यक्ष', शिवपाल यादव की हिदायत

Mon, 09 Nov 2026 11:16 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने दीपावली के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत भी दी।

विज्ञापन
Shivpal Yadav Warns SP Workers: Remove Anyone Threatening People in the Name of the Party
Shivpal Yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी इटावा के सैफई स्थित ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता ने धमकी दी कि सरकार आने पर पता चलेगा और शिकायत मिली तो संबंधित जिलाध्यक्ष उस कार्यकर्ता को पार्टी से निकालने का काम करें।
विज्ञापन


कहा कि पार्टी की बदनामी नहीं होनी चाहिए। लोगों को झुककर अपना बनाएं। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव की आजादी की लड़ाई की तरह है। इस बार समाजवादियों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। इस बार का चुनाव अलग तरह का होगा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

अखिलेश ने अच्छे व्यवहार और भाषा का पढ़ाया पाठ
दिवाली पर सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव में रहे। शनिवार रात करीब तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद रविवार को भी वह सुबह 10 बजे से दो बजे तक प्रदेश व देश भर से आए कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए अच्छा व्यवहार और भाषा रखने का पाठ पढ़ाया।
 
विज्ञापन

'वनस्पति का सेवन करके सरकार चलाना ठीक नहीं है'
अखिलेश यादव ने कहा कि अपने भाषा और अच्छे व्यवहार से समाजवादियों की छाप छोड़ें। कहा कि भाजपा का एआई से वीडियो बनाने में हमसे काम नहीं चल पा रहा था तो चाचा और आजम साहब को भी ले आए थे। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही वीडियो वनस्पति वाला ही काफी है। तंज कसा कि वनस्पति का सेवन करके सरकार चलाना ठीक नहीं है। कहा अगले साल समाजवादी विजय की दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर और अयोध्या पर सवाल
अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कथित सरगना और आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि अयोध्या के लोगों को दुखी और अपमानित किया गया है। किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा भी नहीं मिला है।

 

सपा प्रमुख ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे और बच्चों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। लोगों को शराब और गुटखा से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आजम खान के साथ न्याय का वादा भी किया। अखिलेश ने भाजपा पर संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने दिवाली को अंधकार दूर कर प्रकाश फैलाने वाला त्योहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed