Betul News: रेलवे की बाउंड्रीवॉल गिरने से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से युवक की मौत
बैतूल के जवाहर वार्ड में रेलवे की बाउंड्रीवॉल गिरने से पास का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबे 28 वर्षीय राहुल उइके को एसडीईआरएफ और पुलिस ने बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है।
बैतूल के जवाहर वार्ड में रेलवे की बाउंड्रीवॉल गिरने से पास का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबे 28 वर्षीय राहुल उइके को एसडीईआरएफ और पुलिस ने बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र स्थित जवाहर वार्ड में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे की बाउंड्रीवॉल अचानक गिरने से उसके पास बना एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय मकान के भीतर मौजूद 28 वर्षीय युवक मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल उइके (28 वर्ष), पिता चरण उइके के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित कराया और राहत कार्य में सहयोग किया। एसडीईआरएफ प्रभारी सुनीता पंद्रे के नेतृत्व में बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। टीम में भूपेंद्र, पंकज, योगेश, प्रियंका और दिनेश सहित अन्य जवान शामिल रहे। टीम ने सावधानीपूर्वक मलबा हटाया और युवक को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं 'लेडी सिंघम' IPS मोनिका शुक्ला? किसान आंदोलन में बस के सामने चट्टान बनकर हो गईं थी खड़ी
गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेलवे की बाउंड्रीवॉल गिरने से पास स्थित झोपड़ीनुमा कच्चा मकान ढह गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दीवार किन परिस्थितियों में गिरी और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
