फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Heavy rainfall in several districts; Satna recorded the highest rainfall at 53.9 mm; tempera

MP Weather Today: कई जिलों में झमाझम बारिश, सतना में सबसे ज्यादा 53.9 मिमी गिरा पानी, तापमान में गिरावट

Mon, 27 Jul 2026 10:33 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 27 Jul 2026 10:33 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। सतना में सबसे ज्यादा 53.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने अगले दिनों में भी बारिश जारी रहने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
MP Weather Today: Heavy rainfall in several districts; Satna recorded the highest rainfall at 53.9 mm; tempera
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभाग के कई इलाकों के साथ भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के कुछ जिलों में वर्षा हुई। सबसे अधिक 53.9 मिमी बारिश सतना में दर्ज की गई। इसके अलावा अनूपपुर में 50.2 मिमी और नौगांव में 39 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


तापमान में आई गिरावट
बारिश के कारण नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री, जबकि उज्जैन संभाग में 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर (निवाड़ी/ग्वालियर क्षेत्र) में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इन जिलों में अच्छी बारिश
सतना, अनूपपुर, नौगांव, भींड, सीधी, पचमढ़ी, पांढुर्णा, उज्जैन, गुना, शाजापुर, खंडवा, शिवपुरी, सागर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन कल से शुरू: 3 साल का इंतजार खत्म, दो ट्रेनों का रहेगा ठहराव, सीएम करेंगे शुभारंभ

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं रायसेन, विदिशा, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बड़वानी, खंडवा, धार, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, अलीराजपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, झाबुआ, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर और सागर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed