फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Massive turnout in support of honoring the cow; demands raised for granting it the status of 'Ras

Bhopal News: गौ सम्मान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रमाता का दर्जा और गौ-हत्या पूर्ण प्रतिबंध की मांग

Mon, 27 Jul 2026 02:34 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 27 Jul 2026 02:34 PM IST
सार

भोपाल में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विशाल प्रार्थना यात्रा निकाली गई। साधु-संतों की अगुवाई में महिलाओं, विद्यार्थियों, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भाग लिया। कई लोग छोटे-छोटे बछड़ों को भी साथ लेकर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तथा लाखों हस्ताक्षर सौंपे गए।

विज्ञापन
Bhopal News: Massive turnout in support of honoring the cow; demands raised for granting it the status of 'Ras
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विशाल प्रार्थना यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत विशाल प्रार्थना यात्रा निकाली गई। लालघाटी स्थित गौ भक्त गुफा मंदिर से शुरू हुई यात्रा में साधु-संतों, महिलाओं, विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों, हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कई श्रद्धालु अपने साथ छोटे-छोटे बछड़े भी लेकर पहुंचे। गौमाता के पूजन, शंखनाद और सामूहिक श्रीराम जय राम जय जय राम मंत्र जाप के बाद यात्रा कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अभियान के दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाने और गौशालाओं को मजबूत करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में जुटाए गए लाखों हस्ताक्षरों को पेन ड्राइव और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन



विज्ञापन

प्रकाश नारायण गिरी बोले- अब सरकार को निर्णय लेना ही होगा
अभियान से जुड़े संत प्रकाश नारायण गिरी ने कहा कि यह केवल भोपाल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशव्यापी जनजागरण अभियान है। पहले चरण में तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए गए थे और अब दूसरे चरण में जिला मुख्यालयों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक जनता की मांग पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा, बहुत हो चुका, अब सरकार को गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेना चाहिए। गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान मिले, उसके संरक्षण, सेवा और सुरक्षा की कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित हो। भोपाल से लाखों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी भावना सरकार तक पहुंचाई है। प्रकाश नारायण गिरी ने बताया कि देशभर में अलग-अलग स्थानों पर संतों के नेतृत्व में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि समाज और गौ संरक्षण का अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  सरकार तक पहुंची जनता की आवाज
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि साधु-संतों की अगुवाई में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने अभियान में भाग लिया। उन्होंने बताया कि करीब सात लाख हस्ताक्षरों को पेन ड्राइव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गौवंश के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ रहा है और आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा में छोटे-छोटे बछड़ों को शामिल करना गौवंश के संरक्षण और सम्मान का प्रतीक था तथा इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भी इस अभियान से जोड़ना है।


हर वर्ग की रही भागीदारी
प्रार्थना यात्रा में महिलाएं, विद्यार्थी, युवा, छोटे बच्चे, किसान, साधु-संत और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। भगवा ध्वज, बैनर, गौमाता की झांकी और जयघोष के साथ निकली यात्रा पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र रही। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें-एमपी को मूंग खरीद का 87% कोटा, अब तक सिर्फ 2% खरीदी; केंद्र बोला- पहले मंजूर मात्रा पूरी करें

गौ संरक्षण को लेकर आगे भी चलेगा अभियान
आयोजकों ने कहा कि यह अभियान केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में भी गौ संरक्षण, गौ सेवा और गौ सम्मान के लिए जनजागरण कार्यक्रम, सामाजिक संवाद और शांतिपूर्ण अभियान जारी रहेंगे, ताकि सरकार इस विषय पर ठोस निर्णय ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed