किसानों का भोपाल कूच: बैरिकेड तोड़े, वैकल्पिक रास्ता चुना, 500 से ज्यादा अन्नदाता पैदल निकले; तस्वीरें देखें
Farmer Protest March in MP: मूंग की 100% खरीदी और खाद वितरण की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों का भोपाल कूच मंगलवार को भी जारी है। इस प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। नर्मदापुरम से भोपाल के लिए निकली किसानों की पदयात्रा प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-45 पर बैरिकेडिंग कर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन 500 से अधिक किसान बैरिकेड पार कर पैदल ही वैकल्पिक रास्तों से मंडीदीप होते हुए भोपाल की ओर बढ़ गए। स्थिति को देखते हुए रायसेन, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम और बैतूल से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस का सख्त पहरा
किसानों की मांगों की सूची में मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए, ई-टोकन व्यवस्था खत्म की जाए, एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी दी जाए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए, अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए, अनुदान पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं, ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाए, भारत-अमेरिका ट्रेड डील समाप्त करने की मांग की है।
हाईवे पर पुलिस की तैनाती
राजधानी भोपाल में सख्ती
पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए टोल नाके और 11 मील के पास बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, पीछे की ओर भी बैरिकेडिंग लगाकर किसानों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

