फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saransh Jain: कौन हैं सारांश जैन? 33 साल की उम्र में पहली बार टीम इंडिया में बुलावा; क्यों खास है उनकी कहानी?

Tue, 28 Jul 2026 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

Who is Saransh Jain: बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को शामिल किया है। वॉशिंगटन सुंदर के पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद उन्हें मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की ओर से दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता।

विज्ञापन
Who is Saransh Jain? Madhya Pradesh All-Rounder Earns Maiden India Test Call-Up
सारांश जैन - फोटो : PTI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया। इसमें एक नए नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह नाम है मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का। लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश को आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।



सारांश को टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है। सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने अनुभव और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सारांश पर भरोसा जताया है। आइए जानते हैं सारांश जैन के बारे में और उनके क्रिकेट करियर के बारे में...

Who is Saransh Jain? Madhya Pradesh All-Rounder Earns Maiden India Test Call-Up
सारांश जैन - फोटो : PTI

11 साल की मेहनत के बाद मिला टीम इंडिया का टिकट
सारांश जैन ने 2014 के आखिर में मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से वह घरेलू क्रिकेट में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कई बार अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें राष्ट्रीय टीम का बुलावा नहीं मिला। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और हर सीजन में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचते रहे। करीब 11 साल के इंतजार के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिल गई है।

Who is Saransh Jain? Madhya Pradesh All-Rounder Earns Maiden India Test Call-Up
सारांश जैन - फोटो : PTI

घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
 

  • सारांश जैन का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड उनकी उपयोगिता को साफ दर्शाता है। उन्होंने 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 188 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.30 रहा है और उन्होंने 10 बार पारी में पांच विकेट भी लिए हैं।
  • बल्लेबाजी में भी उन्होंने अहम योगदान दिया है। सारांश के नाम 2,223 रन दर्ज हैं, जिन्हें उन्होंने 31.75 की औसत से बनाया है। उनके खाते में दो शतक और 14 अर्धशतक भी हैं। यही वजह है कि उन्हें एक भरोसेमंद स्पिन ऑलराउंडर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Saransh Jain? Madhya Pradesh All-Rounder Earns Maiden India Test Call-Up
सारांश जैन - फोटो : PTI
भारत-ए के प्रदर्शन ने बदल दी किस्मत
 
  • सारांश के चयन में भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे का प्रदर्शन भी अहम रहा। भारत-ए ने हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेले थे। गॉल में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में सारांश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में छह विकेट लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने नाबाद 70 रन की उपयोगी पारी भी खेली।
  • श्रीलंका जैसी स्पिन मददगार परिस्थितियों में इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को काफी प्रभावित किया। चूंकि सीनियर टीम को भी इसी तरह की पिचों पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए सारांश को टीम में शामिल करना स्वाभाविक फैसला माना गया।
विज्ञापन
Who is Saransh Jain? Madhya Pradesh All-Rounder Earns Maiden India Test Call-Up
सारांश जैन - फोटो : PTI
गंभीर की रणनीति में फिट बैठते हैं सारांश
 
  • मुख्य कोच गौतम गंभीर ऐसी टेस्ट टीम बनाने के पक्षधर रहे हैं, जिसमें बल्लेबाजी क्रम आठवें नंबर तक मजबूत हो। सारांश जैन का प्रोफाइल इसी सोच के अनुरूप है। वह एक तरफ लंबे स्पैल फेंकने वाले ऑफ स्पिनर हैं तो दूसरी ओर निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
  • रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे प्रमुख स्पिनरों के साथ सारांश टीम को अतिरिक्त संतुलन देने में सक्षम हैं। यही वजह रही कि वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताया। 
  • अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि घरेलू क्रिकेट के इस अनुभवी ऑलराउंडर को क्या श्रीलंका में टेस्ट कैप पहनने का मौका मिलता है। अगर ऐसा होता है तो 33 वर्षीय सारांश जैन के लिए यह वर्षों की मेहनत और धैर्य का सबसे बड़ा इनाम होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed