फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal's fourth railway station to open tomorrow: 3-year wait ends, two trains to halt there, CM to inaugurate

भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन कल से शुरू: 3 साल का इंतजार खत्म, दो ट्रेनों का रहेगा ठहराव, सीएम करेंगे शुभारंभ

Mon, 27 Jul 2026 05:38 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 27 Jul 2026 05:38 PM IST
सार

मंगलवार से निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर नियमित यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी। पहले चरण में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव रहेगा। नए स्टेशन से भोपाल जंक्शन का दबाव कम होगा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री विश्वास सारंग ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Bhopal's fourth railway station to open tomorrow: 3-year wait ends, two trains to halt there, CM to inaugurate
निशातपुरा स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रेल यात्रियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए निशातपुरा रेलवे स्टेशन से 28 जुलाई, मंगलवार से नियमित यात्री सेवाओं की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का यहां नियमित ठहराव रहेगा।
विज्ञापन


शुभारंभ से पहले तैयारियों का जायजा
स्टेशन के उद्घाटन से एक दिन पहले सोमवार को मंत्री विश्वास सारंग ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। सारंग ने कहा कि नए स्टेशन के शुरू होने से नरेला और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


भोपाल को मिलेगा चौथा रेलवे स्टेशन
निशातपुरा स्टेशन के शुरू होने के साथ ही राजधानी में अब चार प्रमुख रेलवे स्टेशन हो जाएंगे। वर्तमान में भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्टेशन से यात्री सेवाएं संचालित हो रही हैं। नए स्टेशन के शुरू होने से यात्रियों के लिए यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे और मुख्य स्टेशन पर दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल जंक्शन और निशातपुरा, दोनों स्टेशनों पर रहेगा। पहले जारी आदेश में केवल निशातपुरा पर ठहराव की बात कही गई थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसमें संशोधन किया गया।

रेलवे संचालन होगा आसान
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, बीना और गुना की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों को अब अनावश्यक रूप से भोपाल जंक्शन तक नहीं लाना पड़ेगा। इससे इंजन बदलने में लगने वाला लगभग 45 मिनट का समय बचेगा और अन्य ट्रेनों का संचालन भी अधिक सुचारु हो सकेगा।


यह भी पढ़ें- गौ सम्मान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रमाता का दर्जा और गौ-हत्या पूर्ण प्रतिबंध की मांग

जाम और पहुंच की चुनौती बरकरार
हालांकि, यात्रियों का कहना है कि निशातपुरा स्टेशन तक पहुंचने वाले छोला रोड और नादरा क्षेत्र में अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में स्टेशन तक समय पर पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। साथ ही यहां तक पहुंचने में परिवहन खर्च भी भोपाल जंक्शन की तुलना में अधिक पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed