फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi's scathing attack: Targets the Ken-Betwa project, says the Modi government is suppressing the voi

राहुल गांधी का बड़ा हमला: केन-बेतवा परियोजना को लेकर साधा निशाना, बोले-आदिवासियों की आवाज दबा रही मोदी सरकार

Mon, 27 Jul 2026 07:09 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 27 Jul 2026 07:09 PM IST
सार

केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासियों के आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को न्याय, मुआवजा और पुनर्वास दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's scathing attack: Targets the Ken-Betwa project, says the Modi government is suppressing the voi
राहुल गांधी ने केन बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजे पर सवाल उठाए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के आंदोलन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी जमीन, उचित मुआवजे और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग को लेकर जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल कर रहे आदिवासियों की आवाज सुनने के बजाय सरकार पुलिस बल के जरिए उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को दबा रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार सच और अहिंसक प्रतिरोध, दोनों से डरती है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के लिए आदिवासियों की जमीन ली गई, लेकिन उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला और न ही सम्मानजनक पुनर्वास।
विज्ञापन


विज्ञापन


जल, जंगल और जमीन पर पहला हक आदिवासियों का
राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं और जल, जंगल तथा जमीन पर पहला अधिकार उनका है। उनका आरोप है कि आज यही अधिकार उनसे छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे आदिवासियों की मांग केवल इतनी है कि उन्हें सम्मानजनक आजीविका का साधन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-गौ सम्मान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रमाता का दर्जा और गौ-हत्या पूर्ण प्रतिबंध की मांग


कांग्रेस आदिवासियों के साथ खड़ी है
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी भाइयों-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा और पुनर्वास देना सरकार की जिम्मेदारी है और यह सुनिश्चित कराया जाएगा।

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से छतरपुर के 24 गांवों का विस्थापन होना है। आठ गांव डूब क्षेत्र में हैं। 16 गांव पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल किए जाएंगे। डूब क्षेत्र वाले गांवों में ज्यादा विरोध है। ग्रामीण विकसित ग्राम में भूखंड और 5 लाख रुपए मुआवजा मांग रहे हैं, जबकि प्रशासन 12.50 लाख रुपए दे रहा है। स्थानीय ग्रामीण इसके विरोध में पानी के अंदर चिता आंदोलन कर रहे थे। कूपी गांव के बराना नदी घाट से आंदोलनकारियों को 20 जुलाई की सुबह प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटा दिया था। प्रशासन का कहना था कि लगातार बारिश और प्रदर्शनकारियों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed