{"_id":"6a901c13f168aa7f450a19c9","slug":"chamoli-news-massive-landslide-occurred-in-nanda-nagar-damaging-three-four-wheelers-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: नंदानगर में टैक्सी स्टैंड के ऊपर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, स्कूटी मलबे में दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: नंदानगर में टैक्सी स्टैंड के ऊपर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, स्कूटी मलबे में दबी
Thu, 27 Aug 2026 04:50 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:50 PM IST
सार
अचानक पहाड़ी से भारी मलबा नीचे आ गया। टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कार, एक कैंपर को नुकसान हुआ है। एक स्कूटी मलबे में दबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
नंदानगर में भूस्खलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदानगर-सितेल-सुतोल मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर टैक्सी स्टैंड के ऊपर अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर तीन चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, एक स्कूटी मलबे में दब गई है। साथ ही मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे अचानक पहाड़ी से भारी मलबा नीचे आ गया। टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कार, एक कैंपर को नुकसान हुआ है। एक स्कूटी मलबे में दबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे: हाथी पहाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से 20 मी.सड़क ध्वस्त, आठ घंटे बाद आवाजाही शुरू, यात्रा जारी
नंदानगर बाजार से करीब 100 मीटर आगे हुए इस भूस्खलन से काफी मात्रा में मलबा व पेड़ गिरकर सड़क पर आ गए हैं। इस क्षेत्र में रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं, इसे देखते हुए पुलिस ने बैरिकेट लगा दी है, ताकि कोई उस तरफ न जा सके।