{"_id":"6a985e460f0a25acc308f605","slug":"uttarakhand-weather-update-yellow-alert-for-rain-in-nine-districts-today-people-advised-to-stay-alert-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; लोगों को सतर्क रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
सार
आज राज्य के सभी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नौ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राज्य के सभी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जनपदों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष रूप से देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा की आशंका है। चमोली, नैनीताल, चम्पावत और उधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।