{"_id":"699c52dc1e073453e50822c1","slug":"858-illegal-colonies-became-legal-within-two-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63610-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो साल के भीतर 858 अवैध कॉलोनियां हुई वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो साल के भीतर 858 अवैध कॉलोनियां हुई वैध
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सदन में दी जानकारी
फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने नियोजित शहरी विकास को लेकर सरकार की उपलब्धि सदन के सामने रखी। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 2023 से 2025 के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश की 858 अवैध कॉलोनियों को विधिवत स्वीकृति प्रदान कर उन्हें वैध करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
उन्होंने सदन को अवगत कराया कि इन सभी कॉलोनियों में अब नियमानुसार सभी आधारभूत सुविधाएं और विकास से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम न केवल अनधिकृत निर्माण को रोकने की दिशा में प्रभावी है, बल्कि लाखों नागरिकों को उनके आशियाने का कानूनी हक और बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने की सरकार की दूरदर्शी नीति का परिणाम है। विपुल गोयल ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी प्रशासन और सुव्यवस्थित शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Trending Videos