{"_id":"6a70c918d7b901ace80e1c2b","slug":"accused-arrested-in-attempted-murder-case-involving-collision-with-a-scorpio-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76558-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी पर आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सिरोही-बिजोपुर रोड पर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 ने मुख्य आरोपी परवेज उर्फ बॉलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेटे और भाइयों के साथ मिलकर सद्दीक उर्फ शहनाज को जान से मारने की साजिश रची थी।
गांव धौज निवासी परवेज उर्फ बॉलर को दो अगस्त को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह चोरी के वाहन खरीदने और कटवाने का काम करता है। उसे शक था कि सद्दीक उर्फ शहनाज उसके अवैध धंधे की जानकारी पुलिस को दे रहा है। इसी रंजिश में उसने अपने बेटे तहसीन और भाइयों वसीम व असलम के साथ मिलकर उसे स्कॉर्पियो से कुचलने की योजना बनाई। आरोप है कि पिता के कहने पर तहसीन ने एक जुलाई की शाम सिरोही-बिजोपुर रोड पर सद्दीक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल के भाई शहरयाद की शिकायत पर थाना धौज में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तहसीन, वसीम और असलम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार परवेज उर्फ बॉलर के खिलाफ चोरी और चोरी की संपत्ति खरीदने सहित आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मई 2026 में जेल से बाहर आया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी परवेज उर्फ बॉलर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।