पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Counterfeit currency making equipment seized from hotel room in faridabad IT engineer arrested

दिन में IT प्रोफेशनल, रात में नकली नोटों की छपाई?: लक्जरी होटल में छापता था नोट, फरीदाबाद में बड़ा खुलासा

Mon, 29 Jun 2026 04:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Jun 2026 04:37 PM IST
सार

जांच के दौरान होटल के रजिस्टर और बुकिंग रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। रिकॉर्ड से पता चला कि संबंधित कमरा सेक्टर-17 निवासी विनायक झा के नाम से बुक कराया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी उच्च शिक्षित है और नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में आईटी प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत है। 

विज्ञापन
Counterfeit currency making equipment seized from hotel room in faridabad IT engineer arrested
शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल सरोवर पोर्टिको के एक कमरे से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान, नकली नोट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान होटल के रिकॉर्ड के आधार पर सेक्टर-17 निवासी विनायक झा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

Counterfeit currency making equipment seized from hotel room in faridabad IT engineer arrested
क्राइम ब्रांच के कब्जे में विनायक झा - फोटो : अमर उजाला

शातिर ने आईआईटी बेंगलुरु से की है पढ़ाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बेंगलुरु से पढ़ाई कर चुका है और वर्तमान में नोएडा स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत है। पुलिस मामले में पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Counterfeit currency making equipment seized from hotel room in faridabad IT engineer arrested
बरामद नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

होटल सरोवर पोर्टिको में ले रखा था कमरा
पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि होटल सरोवर पोर्टिको के एक कमरे में संदिग्ध सामान रखा हुआ है, जिसका इस्तेमाल नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने के लिए किया जा सकता है। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस की टीम तत्काल होटल पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने होटल प्रबंधन की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली।

विज्ञापन

क्या-क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान पुलिस को एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले विशेष कागज, 500 रुपये का एक नकली नोट और 100 रुपये के 10 नकली नोट बरामद हुए। इसके अलावा नकली नोट तैयार करने में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी मौके से मिली। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सुरक्षित रखा है।

नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में करता है काम
जांच के दौरान होटल के रजिस्टर और बुकिंग रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। रिकॉर्ड से पता चला कि संबंधित कमरा सेक्टर-17 निवासी विनायक झा के नाम से बुक कराया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी उच्च शिक्षित है और नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में आईटी प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली नोट बनाने का यह काम कब से किया जा रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं व नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान कहां से लाया गया।

पुलिस का बयान
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बरामद लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक एवं तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि पहले भी नकली नोट तैयार किए गए थे या नहीं व इनका कहीं इस्तेमाल या वितरण किया गया था या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या अकेले इस गतिविधि को अंजाम दे रहा था।

पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि विनायक झा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क, संभावित सहयोगियों और नकली नोटों के इस्तेमाल से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण नकली नोटों के संभावित उपयोग को रोका जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed