{"_id":"69a189fb74ca9e318d060093","slug":"gfdg-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110226-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मिशन बुनियाद का परिणाम जारी, छात्रा सना जिले में रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मिशन बुनियाद का परिणाम जारी, छात्रा सना जिले में रहीं प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 157 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद लेवल -2 में किया क्वालीफाई।
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद लेवल–2 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसे खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यालयों के साथ साझा कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी लिंक के माध्यम से विद्यालय अपना परिणाम देख सकते हैं।
जिला नूंह से 774 विद्यार्थियों ने लेवल-2 की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में जिले के 157 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। अब ये सभी विद्यार्थी बुनियाद लेवल–3 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पूरे जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू की छात्रा सना पुत्री अब्दुल रहीम ने जिले में प्रथम स्थान तो राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिहाना के छात्र यासिर ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय सैनीपुरा तावड़ू की छात्रा साक्षी ने जिला स्तर पर टाप–3 में स्थान पाकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सैनीपुरा तावड़ू के सर्वाधिक छह विद्यार्थी, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका के पांच विद्यार्थी तथा राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरौली के पांच विद्यार्थी चयनित हुए है। ये तीनों विद्यालय जिला स्तर पर टाप–3 विद्यालयों में शामिल रहे। मिशन बुनियाद के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ रामकिशन आर्य ने बताया कि लेवल–3 की परीक्षा कुल 20 अंकों की होगी।
Trending Videos