सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana team won bronze in rollball

Faridabad News: हरियाणा की टीम ने रोलबॉल में जीता कांस्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana team won bronze in rollball
विज्ञापन
तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। 21 से 23 फरवरी तक तमिलनाडु में चली अंडर-11 की राष्ट्रीय स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया। इसमें फरीदाबाद की रेहांशी और सियोना ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, हरियाणा की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में लड़खड़ा गई, पर उससे पहले पूरी प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में असम को 4-3 से मात दी। वहीं, आरएसएसए को बेहद आसानी से 6-1 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को 4-3 से हराया। हालांकि, सेमी फाइनल में टीम को उड़ीसा से 6-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। बालिकाओं के अलावा हरियाणा की बालकों की टीम भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थी। बालकों की टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। बालकों की टीम में फरीदाबाद से दश्मीत सिंह शामिल थे। टीम के कोच संदीप चौहान ने बताया कि हमें दोनों ही टीमों से पदक की उम्मीदें थी, जो कि संभव भी लग रहा था, पर बालकों की टीम एक कदम पीछे रह गई। उन्होंने कहा हालांकि हार और जीत खेल का हिस्सा है, खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वह खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed