{"_id":"699c504a20b6d1c36f0300e7","slug":"inter-youth-festival-will-be-organized-on-26th-february-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63609-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 26 फरवरी को इंटर युवा महोत्सव का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 26 फरवरी को इंटर युवा महोत्सव का होगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल कूद प्रतियोगिताएं की जाएंगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के निजी महाविद्यालय में 26 फरवरी को इंटर युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 25 फरवरी को आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज, रस्साकशी सहित अन्य खेल गतिविधियां शामिल रहेंगी।
27 फरवरी को आयोजित इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में फरीदाबाद, पलवल एवं गुरुग्राम के विभिन्न महाविद्यालयों के 300 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस अवसर पर समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गीत, युगल गीत, एकल वाद्य यंत्र, स्वांग, फ्लैशबैक, स्टैंड अप कॉमेडी, कविता पाठ, भाषण, मेहंदी, रंगोली, पोस्टर बनाना, फैशन शो एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में 2025-26 के मिस्टर टेक्नोलॉजी, मिस टेक्नोलॉजी और मिस्टर फार्मेसी एवं मिस फार्मेसी का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज के निदेशक प्रो. आरपी आर्या एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। संवाद
Trending Videos