{"_id":"6ab03d4a1b696b646c0c9554","slug":"pitbull-attacks-7th-grade-student-bites-him-in-16-places-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80540-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिटबुल ने 7वीं के छात्र पर किया हमला, 16 जगह काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिटबुल ने 7वीं के छात्र पर किया हमला, 16 जगह काटा
विज्ञापन
फरीदाबाद के एनआईटी-3 में हुई घटना
घर के पास गली में दोस्त से बात कर रहा था, तभी कुत्ते ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-3 के ब्लॉक-बी में शुक्रवार शाम पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने सातवीं के छात्र ग्रन्थ कुमार (12) पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह पर काट लिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र का इलाज घर पर चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जितेंद्र बीके चौक पर खाने की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनका बेटा साइकिल लेकर गली में गया था। वह घर से कुछ दूरी पर अपने दोस्त के साथ एक मकान के सामने बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक ओम का पिटबुल घर से बाहर निकला और उनके बेटे पर हमला कर दिया।
जितेंद्र का आरोप है कि हमले के दौरान कुत्ते के मालिक ने बच्चे को बचाने का प्रयास नहीं किया। ग्रन्थ के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटने के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग कराया गया। ग्रन्थ के हाथ-पैर समेत शरीर पर जख्म के गहरे निशान हैं। जितेंद्र ने बताया कि एनआईटी-3 नंबर चौकी में शिकायत दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शनिवार को शिकायत मिली है, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।