मंदिर में मौत की गुत्थी: 65 साल के पुजारी की बेरहमी से हत्या, सिर पर चोट के निशान बता रहे बर्बरता की कहानी
मृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। ओम प्रकाश यादव पिछले करीब एक साल से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर के परिसर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मंदिर के परिसर में पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुजारी की पहचान
मृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। ओम प्रकाश यादव पिछले करीब एक साल से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर के परिसर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव की पहचान मंदिर में रहने वाले पुजारी के रूप में हुई।
क्राइम ब्रांच की टीम ने की जांच
पुलिस ने शव मिलने वाली जगह के आसपास भी जांच की। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और मंदिर के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों और मंदिर से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई।
टीम खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने शव को बीके अस्पताल भेज दिया है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पुजारी मंदिर से कब और किन परिस्थितियों में बाहर गए थे। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और लोगों से मिली जानकारी भी खंगाल रही है।
सराय एसीपी संदीप मोर ने बताया कि पुजारी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।