सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ritika got green belt and Saumya got yellow belt in kickboxing.

Faridabad News: किकबॉक्सिंग में रितिका को ग्रीन और सौम्या को मिली येलो बेल्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Ritika got green belt and Saumya got yellow belt in kickboxing.
विज्ञापन
जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेल्ट प्रमाण पत्र हुए वितरित
Trending Videos

लड़कियों के लिए किकबॉक्सिंग का प्रशिक्षण निशुल्क

तिगांव। शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की उद्देश्य से रविवार को खेड़ी रोड स्थित निजी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के अनुसार बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर रितिका को ग्रीन बेल्ट, सौम्या को येलो बेल्ट प्रदान की गई। वहीं दीपक, हिमांशु, धरा और दृष्टी को आरेंज बेल्ट से सम्मानित किया गया। मोहित प्रजापति ने वाइट बेल्ट से सीधे आरेंज बेल्ट हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम में हरियाणा किकबॉक्सिंग खेल संघ के महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाता है। राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निरंतर अभ्यास की सलाह दी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खेड़ी रोड स्थित निजी स्कूल में लड़कियों के लिए किकबॉक्सिंग का प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed