{"_id":"69b85d977f26d71574076ac6","slug":"road-construction-work-halted-due-to-the-unavailability-of-tiles-meeting-prescribed-standards-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65135-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निर्धारित मानक के अनुसार टाइल न मिलने से सड़क निर्माण कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निर्धारित मानक के अनुसार टाइल न मिलने से सड़क निर्माण कार्य बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल से सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव खंड के गांव अल्लीपुर से महमदपुर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार टाइल उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल बंद हो गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
करीब डेढ़ साल से इस सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है, जिससे आवागमन में दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू तो कर दिया गया था लेकिन बीच-बीच में काम रुकने के कारण अब तक यह पूरा नहीं हो सका। निर्माण कार्य बंद होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार अल्लीपुर से महमदपुर जाने वाली इस सड़क का निर्माण करीब 22 लाख रुपये की लागत से कराया जाना है। लगभग 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण पंचायत विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है, लेकिन काम रुकने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उन्हें लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराकर सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए।
वर्जन
सड़क निर्माण के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार टाइल उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसी कारण फिलहाल कार्य को रोका गया है। जैसे ही मानक के अनुरूप टाइल उपलब्ध होंगी, निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कर जल्द पूरा कराया जाएगा। -नईम खान, कनिष्ठ अभियंता, खंड विकास एवं पंचायत विभाग तिगांव
Trending Videos